• img-fluid

    अलकायदा से प्रेरित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, देश को दहलाने की थी साजिश

  • August 22, 2024


    नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की स्पेशल सेल (Special Cell) ने आतंकी संगठन अलकायदा (Al-Qaeda) से प्रेरित आतंकी मॉड्यूल (terrorist module) का भंडाफोड़ (busted) किया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा झारखंड, राजस्थान और उत्तर प्रदेश की पुलिस के साथ मिलकर एक जॉइंट ऑपरेशन चलाकर इस मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है।


    जानकारी के मुताबिक, इस मॉड्यूल को रांची का रहने वाला डॉक्टर इश्तियाक लीड कर रहा था। ये भारत में आतंकी वारदातों को अंजाम देने की फिराक में थे।

    जानकारी के मुताबिक, मॉड्यूल के सदस्यों को हथियार चलाने की ट्रेनिंग अलग-अलग जगहों पर दी जा रही थी। राजस्थान के भिवाड़ी से हथियार चलाने का प्रशिक्षण ले रहे छह लोगों को हिरासत में लिया गया है।

    इसके अलावा झारखंड और यूपी से कुल मिलाकर करीब आठ संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। फिलहाल विभिन्न स्थानों पर पूछताछ चल रही है और अतिरिक्त गिरफ्तारियों की भी उम्मीद है। कई स्थानों से हथियार, गोला-बारूद, साहित्य आदि की बरामदगी की है।

    झारखंड एटीएस की आतंकी संगठन एक्यूआईएस के ठिकानों पर छापेमारी
    झारखंड आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने गुरुवार को राज्य के विभिन्न हिस्सों में छापेमारी की। एटीएस ने कथित तौर पर अलकायदा इन द इंडियन सब-कॉन्टिनेंट (एक्यूआईएस) से जुड़े सात लोगों को हिरासत में लिया है। उन्होंने बताया कि एक्यूआईएस के स्लीपर सेल एजेंटों के बारे में गुप्त सूचना मिलने के बाद सुबह-सुबह छापेमारी शुरू की गई। इस दौरान रांची, हजारीबाग और लोहरदगा में 14 स्थानों पर की छापेमारी की गई। पुलिस अधीक्षक (एटीएस) ऋषभ झा ने बताया कि छापेमारी अभी भी जारी है। संगठन से कथित तौर पर जुड़े करीब सात लोगों को अब तक हिरासत में लिया गया है। साक्ष्यों की जांच की जा रही है। सबूतों के आधार पर गिरफ्तारियां की जाएंगी।

    Share:

    TMC सांसद ने सरकार को दिखाया आईना, कहा- कोलकाता रेप कांड के बाद 900 से ज्यादा रेप और हुए

    Thu Aug 22 , 2024
    कोलकाता: कोलकाता में डॉक्टर से रेप के बाद हत्या मामले में देशभर में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है. इस बीच TMC सांसद अभिषेक बनर्जी ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट में लिखा- पिछले 10 दिनों के भीतर ही कोलकाता की घटना के बाद भारत के विभिन्न हिस्सों में 900 ज्यादा रेप […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved