• img-fluid

    नव्या नवेली नंदा पर भड़के ऐश्वर्या राय बच्चन के फैंस

  • September 25, 2024

    मुंबई। नव्या नवेली नंदा (Navya Naveli Nanda) से ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) के फैंस खफा हो गए हैं। वे सोशल मीडिया पर नव्या को बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं। क्यों? दरअसल, नव्या ने ‘पेरिस फैशन वीक’ के बाद आलिया को सपोर्ट किया है, लेकिन ऐश्वर्या के बारे में कुछ नहीं कहा है।

    ऐश्वर्या राय बच्चन के फैंस, अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा को ट्रोल कर रहे हैं। दरअसल, एक दिन पहले ‘पेरिस फैशन वीक 2024’ में आलिया भट्ट और ऐश्वर्या राय बच्चन ने रैम्प वॉक किया था। एक तरफ, आलिया ने मैटेलिक कॉर्सेट में महफिल लूटी थी। दूसरी तरफ, ऐश्वर्या ने रेड वन पीस में लोगों को अपना दीवाना बनाया था। हालांकि, ऐश्वर्या के फैंस के मुताबिक, नव्या ने अपनी मामी को इग्नोर किया और सिर्फ आलिया को सपोर्ट किया।



    इस वजह से भड़के ऐश्वर्या के फैंस
    ‘पेरिस फैशन वीक 2024’ के खत्म होने के बाद आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। इन तस्वीरों में आलिया रैम्प पर वॉक करते वक्त फ्लाइंग किस देती नजर आ रही हैं। आलिया के पोस्ट पर कमेंट कर उनकी सासू मां नीतू कपूर, ननंद रिद्धिमा कपूर साहनी और उनकी मां सोनी राजदान ने उनकी तारीफ की है। हालांकि, लोगों का ध्यान नव्या नवेली नंदा के कमेंट पर जा रहा है। दरअसल, नव्या ने आलिया के पोस्ट पर कमेंट कर उन्हें चीयर किया है। उन्होंने कुछ लिखा नहीं है, बस दो इमोजी शेयर किए हैं। ऐसे में लोग भड़क गए हैं।

    मामी को भी सपोर्ट कर लो, बोले ऐश्वर्या के फैंस
    लोगों का कहना है कि नव्या अपनी मामी ऐश्वर्या राय बच्चन को सपोर्ट करने की बजाए आलिया भट्ट को सपोर्ट कर रही हैं। एक ने नव्या नवेली नंदा के कमेंट पर रिप्लाई करते हुए लिखा, ‘ऐश्वर्या क्वीन।’ दूसरे ने लिखा, ‘थोड़ा सपोर्ट अपनी मामी को भी कर लो बहन।’ तीसरे ने लिखा, ‘चाची को तो कर लिया सपोर्ट अब मामी को भी कर लो।

    Share:

    UK : इस गांव में धमकी भरे डरावने खतों ने लोगों की उड़ाई नींद, घर छोड़कर भागने की आ गई है नौबत

    Wed Sep 25 , 2024
    नई दिल्‍ली । एक गांव (Village) के लोग (People) दो साल से परेशान हैं. उन्हें बार बार धमकी भरे डरावने खत (threatening letters) मिल रहे हैं. यूके (UK) के ईस्ट यॉर्कशायर (East Yorkshire) अपराधहीन सुंदर गांव परेशान करने वाले ऐसे ज़हरीले पेन पत्रों से हिल गया है. 500 लोगों के गांव शिप्टनथोरपे में एक अज्ञात […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    बुधवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved