• img-fluid

    एयर इंडिया ने 20 से 25 % तक सस्ते किए दुबई उड़ान के टिकट

  • October 06, 2021

    • इकॉनोमी क्लास के आखिरी के टिकट 45 हजार तक जाते थे, वो आज 34 हजार में उपलब्ध
    • आज 152 यात्री जाएंगे दुबई…इंदौर से 117 तो बैंगलुरु से 35 यात्री सवार

    इंदौर, विकाससिंह राठौर। इंदौर (indore) से दुबई (Dubai) जाने वाले यात्रियों को एयर इंडिया (Air India) ने थोड़ी राहत दी है। कंपनी ने दुबई फ्लाइट (Dubai Flight) के टिकटों की कीमतें 20 से 25 प्रतिशत तक कम कर दी हैं। पहले जहां इस फ्लाइट में इकोनॉमी क्लास (Economy Class) की आखिरी सीटों की कीमत 45 हजार तक पहुंच रही थी, वहीं आज दोपहर में जाने वाली फ्लाइट में इसी क्लास में कंपनी द्वारा यही टिकट 34 हजार में उपलब्ध करवाए गए। आने वाले दिनों में भी टिकटों के दाम कम ही बने हुए हैं। आज दोपहर 1.20 बजे दुबई जाने वाली फ्लाइट में कुल 152 यात्री सफर करेंगे। इनमें बैंगलुरु से 35 और इंदौर से 117 यात्री शामिल हैं।
    एयर इंडिया (Air India) ने 17 माह बाद 1 सितंबर से इंदौर से दुबई के बीच सीधी उड़ान की शुरुआत की थी, जो सप्ताह में बुधवार को संचालित होती है। शुरुआत से ही इस फ्लाइट (Flight) को यात्रियों का जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। यात्रियों की संख्या ज्यादा होने से इस फ्लाइट में इकॉनोमी क्लास के टिकट 45 हजार और बिजनेस क्लास के टिकट 61 हजार रुपए तक बिके हैं। महंगे टिकट होने से आम यात्री थोड़े निराश थे। यात्रियों और एजेंटों द्वारा लगातार टिकटों की कीमत कम किए जाने की मांग भी की जा रही थी। इसे देखते हुए कंपनी ने टिकटों की दर 20 से 25 प्रतिशत तक कम की हैं।

    आखिरी की सीटें भी भरने का प्रयास
    कंपनी अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों को ज्यादा से ज्यादा सुविधा देने के साथ ही टिकटों की कीमत कुछ कम करते हुए कंपनी आखिरी की कुछ खाली रह जाने वाली सीटों को भी पूरा भरने का प्रयास कर रही है। इससे कंपनी को ज्यादा मुनाफा होगा और यात्रियों को भी सुविधा होगी। आने वाली उड़ानों की बात करें तो अगले सप्ताह के टिकट भी ज्यादातर सीटें बुक हो जाने के बाद भी इकोनॉमी क्लास में 34 और बिजनेस में 48 हजार रुपए में उपलब्ध हैं।

    दिल्ली और मुंबई होकर जाना पड़ रहा था सस्ता
    ट्रेवल एजेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सदस्य अमोल कटारिया ने बताया कि कंपनी द्वारा इकोनॉमी क्लास के टिकट 45 और बिजनेस क्लास के 60 हजार तक में बेचे जाने से यात्रियों को यह काफी महंगा पड़ रहा था। इसके चलते यात्री सस्ते विकल्प तलाश रहे थे। कई यात्रियों ने इससे कम कीमत पर इंदौर से दिल्ली या मुंबई होते हुए दुबई के टिकट भी बुक करवाए। इसे देखते हुए कंपनी ने संभवत: टिकटों को सस्ता करने का निर्णय लिया है। आज की उड़ान में आखिरी समय तक 34 हजार में इकोनॉमी क्लास के टिकट उपलब्ध थे।

    ट्रेवल एजेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (Travel agent association of india) के सदस्य अमोल कटारिया (Amil katariya) ने बताया कि कंपनी द्वारा इकोनॉमी क्लास के टिकट 45 और बिजनेस क्लास के 60 हजार तक में बेचे जाने से यात्रियों को यह काफी महंगा पड़ रहा था। इसके चलते यात्री सस्ते विकल्प तलाश रहे थे। कई यात्रियों ने इससे कम कीमत पर इंदौर से दिल्ली या मुंबई (indore,delhi,mumbai) होते हुए दुबई के टिकट भी बुक करवाए। इसे देखते हुए कंपनी ने संभवत: टिकटों को सस्ता करने का निर्णय लिया है। आज की उड़ान में आखिरी समय तक 34 हजार में इकोनॉमी क्लास के टिकट उपलब्ध थे।


    Share:

    ये सरकारी कंपनी सभी कर्मचारियों को 72500 रुपये का देगी रिवार्ड, इस दिन होगा भुगतान

    Wed Oct 6 , 2021
    नई दिल्ली: त्योहारी सीजन से पहले सार्वजनिक क्षेत्र की कोल इंडिया लि. (Coal India Limited) ने वित्त वर्ष 2020-21 के लिए अपने सभी गैर-कार्यकारी कैडर वर्कफोर्स के लिए 72,500 रुपये का प्रदर्शन आधारित प्रोत्साहन यानी PLR (Performance-linked reward) देने का ऐलान किया है. महारत्न कंपनी ने कहा कि PLR का भुगतान 11 अक्टूबर, 2021 तक […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved