• img-fluid

    AIIMS और बेटे अंशुमान ने बताया कैसी है शारदा सिन्हा की तबीयत

  • October 28, 2024

    नई दिल्‍ली। लोक गायिका शारदा सिन्हा (Folk singer Sharda Sinha) की तबीयत बिगड़ने के बाद उनको हाल ही में दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। अब उनकी सेहत को लेकर एम्स (AIIMS ) दिल्ली ने अपडेट जारी किया है। एम्स दिल्ली की मीडिया प्रभारी और एनाटॉमी विभाग की प्रोफेसर डॉ. रीमा दादा ने रविवार को उनकी तबीयत के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा की हालत स्थिर है। वह डॉक्टरों की लगातार निगरानी में हैं।

    डॉ. रीमा दादा ने कहा कि शारदा सिन्हा जी हीमोडायनामिक रूप से स्थिर हैं। वह लगातार निगरानी में हैं। वह 2018 से मल्टीपल मायलोमा से पीड़ित हैं। मेडिकल साइंस के मुताबिक, हीमोडायनामिक स्टेबल होने का मतलब है कि व्यक्ति का रक्तचाप और हृदय गति स्थिर है।



    शारदा सिन्हा को 21 अक्टूबर को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), दिल्ली में भर्ती कराया गया था। शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमान सिन्हा ने अपनी माता की तबीयत के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि वह दिल्ली एम्स में मां के साथ मौजूद हैं। वह आईसीयू में एडमिट हैं। कुछ न्यूज चैनल पर गलत खबरें चल रही हैं कि उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। यह फेक न्यूज है। ऐसा नहीं है। शारदा सिन्हा जी वेंटिलेटर पर नहीं हैं। वह नॉर्मल ऑक्सीजन पर हैं।

    अंशुमान ने कहा कि स्थिति गंभीर जरूर है लेकिन वेंटिलेटर पर शिफ्ट होना बेहद खराब स्थिति होती है। अभी शारदा सिन्हा कॉन्सियस हैं। आज मेरी उनसे मुलाकात हुई है। उनकी डॉक्टर वंदना से भी उनकी मुलाकात हुई है। उनको आइसोलेशन में रखा गया है। डॉक्टरों का कहना है कि कल से उनकी तबीयत में सुधार दिख रहा है। हालांकि डॉक्टरों ने स्थिति पर पूरी तरह नियंत्रण नहीं पाया है।

    अंशुमान ने कहा कि उम्मीद है कि शारदा सिन्हा जल्द उबर जाएंगी। आप सब निराश ना हों। यह बहुत जरूरी है। इससे लोगों की दुवाएं प्रभावित होती हैं। यह शारदा सिन्हा जी का समय है। इस वक्त वह बीमारी से लड़ रही हैं। हमारा फर्ज है कि हम उस दिशा में सोचें जिससे उनको वापस लौटने में मदद मिले। पिता जी के देहांत ने उनके मनोबल को तोड़ दिया और बीमारी उन पर हावी हो गई। वह एकबार आईसीयू से वापस आ चुकी हैं।

    बता दें कि पद्म भूषण से सम्मानित शारदा सिन्हा प्रसिद्ध लोक गायिका हैं। वह भोजपुरी में गाती हैं। मगही भाषा में भी उनके गीत लोगों को झूमने पर विवश कर देते हैं। छठ पूजा-थीम वाले गीत काफी लोकप्रिय हैं।

    साल 2018 में शारदा सिन्हा को 69वें गणतंत्र दिवस के मौके पर देश के तीसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान ‘पद्म भूषण’ से सम्मानित किया गया था। छठ पूजा-थीम वाले गीत ‘हो दीनानाथ’ के उनके मैथिली संस्करण को लोगों ने काफी सराहा है। ऐसे में जब छठ पर्व नजदीक है और शारदा सिन्हा अस्पताल में भर्ती हैं, लोग उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना कर रहे हैं।

    Share:

    झारखंड में एससी सीटों पर भाजपा की बन रही मजबूत पकड़, 2005 से खाता भी नहीं खोल पायी कांग्रेस

    Mon Oct 28 , 2024
    रांची । झारखंड (Jharkhand) में सत्ता तक पहुंचने में कुल 81 सीटों में से अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित नौ सीटों की अहम भूमिका रहती है। राज्य बनने के बाद अब तक हुए चारों चुनाव (Election) में एससी सीटों (SC Seats) पर भाजपा (BJP) की उपस्थिति मजबूत रही है। झामुमो (JMM) मशक्कत करता नजर […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    सोमवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved