• img-fluid

    भारत-मार्शल द्वीप गणराज्य के बीच समझौता, हिंद-प्रशांत देश में विकसित की जाएंगी चार विकास परियोजनाए

  • July 15, 2024

    नई दिल्ली। भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने आज वीडियो संदेश में मार्शल द्वीप गणराज्य को 10वें माइक्रोनेसियन गेम्स के सफल आयोजन की बधाई दी। इस दौरान भारत और मार्शल द्वीप गणराज्य के बीच चार विकास परियोजनाओं को लेकर हुए समझौते पर भी हस्ताक्षर हुए। इन परियोजनाओं के तहत भारत मार्शल द्वीप गणराज्य में सामुदायिक खेल केंद्र, एयरपोर्ट टर्मिनल, सामुदायिक भवन का निर्माण करेगा।


    अपने संदेश में भारतीय विदेश मंत्री ने कहा कि ‘भारत के लोगों की तरफ से मैं बीते महीने 10वें माइक्रोनेसियन खेलों के सफल आयोजन के लिए मार्शल द्वीप गणराज्य को बधाई देता हूं। भारत और मार्शल द्वीप गणराज्य के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों का लंबा इतिहास रहा है और साल-दर-साल इसमें विस्तार आया है। खासकर भारत और हिंद-प्रशांत महासागर के देशों के साथ संबंधों के तहत भारत और मार्शल द्वीप गणराज्य के संबंध मजबूत हुए हैं। आज का समझौता मार्शल द्वीप के समुदायों के लिए फायदेमंद होगा और इससे मार्शल द्वीप गणराज्य में बुनियादी ढांचे का विकास होगा। समझौते के तहत भारत मार्शल द्वीप गणराज्य में सामुदायिक खेल केंद्र, एयरपोर्ट टर्मिनल, सामुदायिक भवनों का निर्माण कराया जाएगा।’

    Share:

    MP: मेडिकल कॉलेज का इमरजेंसी वार्ड सफाईकर्मियों के भरोसे, उनसे ही करवा रहे हैं मरहम-पट्टी

    Mon Jul 15 , 2024
    खंडवा। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के खंडवा (Khandwa) नगर के नंदकुमार सिंह मेडिकल कॉलेज (Nandkumar Singh Medical College) से शर्मनाक तस्वीर सामने आ रही है। यहां के दो सफाईकर्मी (Cleaners) एक गंभीर घायल मरीज (Injured Patient) का इलाज करते नजर आ रहे हैं। आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के मकसद से सरकार […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved