img-fluid

कंगना के साथ विवाद खत्म होने पर जावेद अख्तर बोले-‘उन्होंने माफी मांग ली’

  • March 01, 2025

    मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज लेखक और गीतकार जावेद अख्तर और एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के बीच सालों से चला आ रहा लीगल मामला अब खत्म हो गया है। एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने खुद इस बात की जानकारी दी। वहीं, जावेद अख्तर ने भी इस मामले में बयान दिया। उन्होंने कहा कि कंगना ने माफी मांग ली और मैं अपना केस वापिस ले लूंगा और वो अपना केस वापस ले लेंगी। कंगना और जावेद अख्तर के बीच ये मामला साल 2016 में शुरू हुआ था।

    कंगना संग लीगल मामला खत्म होने पर क्या बोले जावेद अख्तर?
    एक रिपोर्ट के मुताबिक, कोर्ट के बाहर आकर जावेद अख्तर ने कहा कि हम दोनों अपने-अपने केस वापस लेने को तैयार हैं। उन्होंने कहा, “इतने सालों के बाद, मामला सुलझ गया है। उन्होंने मुझे हुई सभी असुविधाओं के लिए माफी मांग ली। मैं अपना केस वापस ले लूंगा और वो अपना केस वापस ले लेंगी।”

    जावेद अख्तर से जब पूछा गया कि क्या कंगना के साथ केस खत्म होने के बाद उन्हें शांति मिली है? इसपर जावेद अख्तर ने कहा, “मैं अब कोई नई समस्या उठा लूंगा।”



    साल 2016 में शुरू हुआ था विवाद
    कंगना रनौत और जावेद अख्तर के बीच ये मामला साल 2016 में शुरू हुआ था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उस वक्त एक्ट्रेस और ऋतिक रोशन के बीच भी कई मामलों को लेकर विवाद चल रहा था। इस वजह से इसकी शुरुआत हुई थी। ये मामला जब काफी बढ़ गया था तो ऋतिक का फैमिली फ्रेंड होने के नाते जावेद अख्तर ने अपनी तरफ से इस विवाद को खत्म करने के लिए कंगना को अपने घर बुलाया और ऋतिक के साथ मामला खत्म करने को कहते हुए एक्टर से माफी मांगने की बात कही थी। तब कंगना ने इस मामले में कुछ भी नहीं कहा था

    जावेद अख्तर ने किया था मानहानि का केस
    फिर कंगना ने इस मुद्दे को साल 2020 में एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के वक्त उठाया था। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कई सितारों के खिलाफ बयान दिया था, इन्हीं में जावेद अख्तर का भी नाम शामिल किया था। उन्होंने कहा कि जावेद अख्तर ने उन्हें अपने घर बुलाकर धमकी दी थी। इस बयान के सामने आने के बाद से जावेद अख्तर ने कंगना के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज किया था। इसका जवाब देते हुए कंगना ने साल 2021 में जावेद अख्तर के खिलाफ केस दर्ज किया था। उन्होंने आरोप लगा था कि जावेद अख्तर उनपर माफी मांगने का दबाव बना रहे हैं।

    Share:

    आखिर उत्तराखंड में बार-बार हिमस्खलन होने की क्‍या है वजह ? एक्यपर्ट ने बताया कारण

    Sat Mar 1 , 2025
    अल्मोड़ा । उत्तराखंड (Uttarakhand) में कमजोर पहाड़ी की ढाल पर बर्फ (snow) का लोड अधिक बढ़ने से हिमस्खलन (Avalanche) होता है। हिमस्खलन के बाद चट्टान से बर्फ समेत मलबा, बोल्डर आदि ढलान से नीचे की ओर गिरने लगते हैं। अधिकतर 3000 से 3500 मीटर से अधिक की ऊंचाई पर हिमस्खलन होता है। जीबी पंत संस्थान […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved