• img-fluid

    तूफान के बाद कोलकाता में बढ़ रहा है तापमान

  • May 30, 2021

    कोलकाता! ‘यास’ चक्रवात थमने के तुरंत बाद ही महानगर में एक बार फिर से तापमान का पारा ऊपर चढ़ने लगा है। मौसम विभाग (weather department) से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की तुलना में रविवार को तापमान का ग्राफ ऊपर गया है। रविवार को महानगर का न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस है, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। सर्वाधिक तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस है। वहीं शनिवार को महानगर का सर्वाधिक तापमान 34 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य था। रविवार को बारिश होने की संभावना है।



    उल्लेखनीय है कि गत 26 मई को बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान ‘यास’ ने ओडिशा के समुद्रतट पर लैंडफॉल किया था जिसका असर पश्चिम बंगाल के तटवर्तीय क्षेत्रों के साथ ही दक्षिण बंगाल के कई जिलों पर भी पड़ा था। 26 मई को महानगर में तो अधिक बारिश नहीं हुई थी लेकिन 27 मई को चक्रवाती तूफान के फिर से निम्न दबाव के क्षेत्र में परिवर्तित होने के बाद महानगर समेत दक्षिण बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश हुई। इस वजह से तापमान में काफी गिरावट भी दर्ज की गयी थी, जिसमें अब धीरे-धीरे फिर से वृद्धि हो रही है।

    Share:

    एक जून से Google और Youtube से जुड़े इन नियमों में होने वाला है बड़ा बदलाव, जानें क्‍या होगा आप पर असर

    Sun May 30 , 2021
    नई दिल्‍ली। एक जून 2021 से तकनीकी जगत में काफी बदलाव होने जा रहा है। दरअसल गूगल अब अपने एप्लिकेशन Google photos के लिए अब फ्री स्टोरेज(free storage) को बंद करने जा रहा है. गूगल फोटोज(Google photos) दुनिया में लाखों करोड़ों यूज़र्स द्वारा इस्तेमाल किया जाता है. अगले महीने से Google अब आपको 15 जीबी […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved