• img-fluid

    दो दिन तक निगरानी के बाद क्राईम ब्राँच की टीम ने गाँजा बेचने वाले 6 लोगों को पकड़ा

  • February 17, 2022

    • कॉलोनियों में फल फूल रहा है नशे का व्यापार-युवा चपेट में

    उज्जैन। शहर की बाहरी कॉलोनियों में स्मैक, ब्राउन शुगर, हीरोइन, गांजा बड़ी मात्रा में बिक रहा है। इस दौरान पुडिय़ा में यह व्यापार हो रहा है। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद एक कॉलोनी से 41 किलो गांजा जब्त किया है और पूछताछ की जा रही है। यहाँ यह उल्लेखनीय है कि पूर्व में भी पुडिय़ा बेचने वालों के खिलाफ अभियान चला था। पुलिस अधीक्षक श्री शुक्ल के छुट्टी से लौटने के बाद अभियान चलाएं। कल रात क्राईम ब्राँच की टीम ने आगर रोड स्थित तिरुपति एवेन्यू और शील पैलेस में दबिश देकर 41 किलो से ज्यादा गांजा जब्त किया जिसकी कीमत 5 लाख रुपए है। दोनों जगहों से 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। क्राईम ब्राँच की टीम ने मुखबिर की सूचना के बाद आगर रोड स्थित तिरुपति एवेन्यू और समीप की शील पैलेस कॉलोनी में निगरानी रखना शुरू कर दी।


    दो दिन की निगरानी के बाद कल रात टीम ने तिरुपति एवेन्यू के मकान में दबिश दी जहाँ से धमेन्द्र उर्फ छोटू निवासी गदा पुलिया, दुर्गेश निवासी छत्तीसगढ़, सुनील चना को गिरफ्तार किया और उसके घर से 20 किलो 308 ग्राम गांजा जब्त किया गया जिसकी कीमती 2 लाख 30 हजार रुपए बताई जा रही है। इसी तरह टीम ने देर रात 12 बजे समीप की शील पैलेस कॉलोनी में दबिश दी और यहाँ के एक मकान में टीम ग्राहक बनकर गई और गाँजा मांग। जैसे ही अंदर से युवक गाँजे की पुडिय़ा लेकर आया, भी पूरी टीम घर में जा घुसी। घर में छिपाकर रखा गया 21 किलो गाँजा जब्त कर लिया जिसकी कीमत 2 लाख 50 हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से जोगेन्द्रसिंह, इसरार निवासी तराना और पंचम सिंह निवासी छत्तीसगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि सभी आरोपियों का आपस में कनेक्शन है और वे पूरी चेन बनाकर इन कॉलोनियों में नशे का कारोबार चला रहे थे। एक आरोपी सुनील चना पूर्व में भी गाँजे के साथ गिरफ्तार हो चुका है। दोपहर में पुलिस ने पत्रकार वार्ता लेकर पूरे मामले का खुलासा कर दिया। आरोपी 100-100 रुपए में पुडिय़ा बनाकर बेच रहे थे और दिनभर यहाँ पर नशेडिय़ों और संदिग्धों का आना जाना बना रहता था। कॉलोनी सूने क्षेत्र में होने के कारण बदमाशों ने यहाँ पर नशे के कारोबार का अड्डा बना लिया था। वर्तमान में शहर ही ऐसी ही दूरस्थ कॉलोनियों में अवैध और अनैतिक कारोबार चल रहे हैं।

    Share:

    सौदेबाजी कर सरकार बनाई, अब जनता को छल रही भाजपा

    Thu Feb 17 , 2022
    पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन कल शहर आए और कांगेस के घर-घर चलो अभियान में जनसंपर्क किया उज्जैन। भाजपा ने प्रदेश की जनता के साथ धोखा कर सौदेबाजी की सरकार बनाई है और मतदाता इसे माफ नहीं करेंगे। पूर्व गृह मंत्री ने कल कांग्रेस के अभियान में शहरवासियों के बीच जनसंपर्क कर भाजपा सरकार की कुनीतियों […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved