img-fluid

रात में पति से हुई लड़ाई तो महिला ने काट दी हैसबैंड की जीभ, डेढ़ महीने पहले हुई थी शादी

  • March 21, 2025

    झालावाड़। राजस्थान के झालावाड़ जिले के बकानी कस्बे में एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। पति से विवाद के बात विवाहित महिला ने अपने पति की जुबान दांतों से काट दी। महिला के पति को परिजन बकानी समुदाय स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे झालावाड़ के लिए रेफर कर दिया। पति की जीभ काटने के बाद रवीना ने कमरे के अंदर की कुंडी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। परिजनों ने काफी समझा। इसके बाद उसने कुंडी खोली। बताया जा रहा है कि महिला का पति से झगड़ा हुआ था। विवाद इतना बढ़ा कि महिला ने पति की जुबान ही काट डाली।


    जानकारी के अनुसार, बकानी कस्बे के ज्योति नगर निवासी कन्हैयालाल सेन की शादी सुनेल क्षेत्र के कादे नगर निवासी रवीना सेन के साथ डेढ़ महीने पहले हुई थी। घायल पति के छोटे भाई ने बताया कि एक दिन पहले ही रवीना के पिता उसको ससुराल बकानी छोड़कर चले गए थे। रात को दोनों पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिस पर पत्नी रवीना ने पति कन्हैयालाल की जुबान काट दी। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पति-पत्नी के बीच रात में किस बात को लेकर विवाद हुआ था।

    घटना की जानकारी के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। महिला के परिजनों को बुलाकर उसे उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया। वहीं घायल कन्हैया लाल सेन के परिजन अभी पुलिस में कोई मामला दर्ज नहीं करवाया है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि महिला के पति की करीब आधी जीभ कट गई है। वह बोल सकते हैं या नहीं इलाज के बाद इसकी जानकारी सामने आ पाएगी।

    Share:

    कर्नाटक विधानसभा से बीजेपी के 18 विधायक 6 महीने के लिए निलंबित, जानिए पूरा मामला

    Fri Mar 21 , 2025
    डेस्क। कर्नाटक विधानसभा से बीजेपी के 18 विधायकों को निलंबित कर दिया गया है। विधानसभा अध्यक्ष यूटी खादर ने शुक्रवार को ‘हनी ट्रैप’ मामलों के मुद्दे पर हंगामा करने और सदन की कार्यवाही बाधित करने के लिए बीजेपी के 18 विधायकों को विधानसभा से 6 महीने के लिए निलंबित किया है। विपक्षी नेताओं ने कर्नाटक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved