img-fluid

रेप में नाकाम रहने पर कर दी नवविवाहिता की हत्या, जेठ पर दुष्कर्म का आरोप

  • April 24, 2025

    रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन (Raisen) जिले में रेप की कोशिश में नाकाम रहने पर एक शख्स ने 19 साल की नवविवाहिता की हत्या कर दी। नवविवाहिता की लाश (Murder of Newlyweds) उसके घर में बरामद हुई है। नवविवाहिता के गले पर रस्सी के निशान थे। शरीर पर कपड़े भी नहीं थे। नवविवाहिता के पति ने बताया कि कमरे में उसका बड़ा भाई यानी महिला का जेठ भी मौजूद पाया गया। जेठ पर दुष्कर्म के बाद हत्या के आरोप लग रहे हैं।

    मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में रेप की कोशिश में नाकाम रहने पर एक शख्स ने 19 साल की नवविवाहिता की हत्या कर दी। नवविवाहिता की लाश उसके घर में बरामद हुई है। नवविवाहिता के गले पर रस्सी के निशान थे। शरीर पर कपड़े भी नहीं थे। नवविवाहिता के पति ने बताया कि पुलिस जब मौके पर पहुंची तब कमरा भीतर से बंद था। कमरे में उसका बड़ा भाई यानी महिला का जेठ भी नग्न आवस्था में मौजूद था। जेठ पर दुष्कर्म के बाद हत्या के आरोप लग रहे हैं।



    पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। महिला की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच जारी है। पुलिस ने बताया कि रायसेन जिले में बुधवार को 19 वर्षीय एक नवविवाहित महिला की उसके जेठ ने कथित तौर पर हत्या कर दी। महिला ने आरोपी के दुष्कर्म करने के प्रयास का विरोध किया था। एक अधिकारी ने बताया कि घटना जिला मुख्यालय से 14 किलोमीटर दूर वनगावा टोला में हुई।

    रायसेन कोतवाली पुलिस स्टेशन के प्रभारी संदीप चौरसिया ने बताया कि महिला की हाल ही में आरोपी के भाई से शादी हुई थी। उन्होंने बताया कि जब वह दोपहर में घर पर अकेली थी तो 30 साल के आरोपी ने कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। महिला के पति ने ऐसा करने में विफल रहने पर उसका गला घोंट दिया। महिला की चीख सुनकर पड़ोसी घर की ओर दौड़े और आरोपी को पकड़ लिया।

    Share:

    पहलगाम हमले पर अमिताभ बच्चन का अजीब ट्वीट, लोग बोले- ये कैसे महानायक हैं?

    Thu Apr 24 , 2025
    डेस्क. जबसे पहलगाम (Pahalgam) में आतंकी हमला हुआ है, तबसे लोगों का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है। फिल्म स्टार्स (Movie Stars) से लेकर राजनीतिक हस्तियों (Political figures) और अन्य सेलेब्स (Celebs) ने इस हमले पर दुख जताया और कड़ी निंदा की। सलमान खान से लेकर शाहरुख खान, अक्षय कुमार और आमिर खान तक ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved