• img-fluid

    महाकाल में दर्शन के बाद मरमट वाहन रैली के रूप में पहुँचे कांग्रेस कार्यालय, पदभार ग्रहण किया

  • June 01, 2022

    उज्जैन। शहर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष कांग्रेस के युवा नेता सुरेन्द्र मरमट ने आज सुबह महाकाल मंदिर में दर्शन किए तथा इसके बाद फ्रीगंज टॉवर से रैली निकलेगी। शहर कांग्रेस कार्यालय में पदभार कार्यक्रम होगा। शहर कांग्रेस के नवनियुक्त कार्यवाहक अध्यक्ष सुरेंद्र मरमट ने आज सुबह भगवान महाकाल के दर्शन किए। इसके बाद वे संकल्प रैली निकाल कर कांग्रेस कार्यालय पहुँचे तथा पद्भार ग्रहण किया। रैली की अगुवाई कांग्रेस नेत्री नूरी खान व शहर कांग्रेस अध्यक्ष रवि भदौरिया कर रहे थे।


    इस दौरान महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई से लेकर सेवादल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। रैली की शुरुआत फ्रीगंज टॉवर चौक स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तथा प्रियदर्शनी चौराहे पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद हुई। रैली में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता वाहनों पर सवार होकर यहाँ से फ्रीगंज ब्रिज, चामुंडा माता चौराहा, देवासगेट, मालीपुरा, फव्वारा चौक, नई सड़क होते हुए क्षीरसागर स्थित कांग्रेस कार्यालय पहुँचे। कार्यवाहक अध्यक्ष सुरेंद्र मरमट ने कहा कि संकल्प रैली में यह संदेश दिया गया है कि जुझारू, कर्मठ और संघर्षशील कार्यकर्ताओं का जिस तरीके से संगठन और पार्टी ने मान बढ़ाया है, उससे मुझमें कार्य शक्ति दोगुनी हो गई है। उन्होंने कहा कि वे ग्राम पंचायत, नगरीय निकाय चुनाव व आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं से मार्गदर्शन लेकर पार्टी को जीत दिलाने में अपनी अहम भूमिका अदा करेंगे।

    Share:

    किसान सम्मान निधि का शिमला में कार्यक्रम.. नगर के नौ मंडलों में देखा गया

    Wed Jun 1 , 2022
    प्रधानमंत्री मोदी ने एक क्लिक कर पीएम किसान सम्मान निधि के 21 हजार करोड़ रुपए खातों में ट्रांसफर किए उज्जैन। केन्द्र में मोदी सरकार के 8 साल पूरे हो गए हैं और पार्टी स्तर पर पूरे देश में खुशियाँ मनाई जा रही हैं तथा सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियों को बताने का सिलसिला चल रहा […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved