मनोरंजन

क्रिकेट के बाद टीवी पर भी Navjot Singh Siddhu ने किया दर्शकों का मनोरंजन, इस शो से मिली शोहरत

डेस्क। क्रिकेट की दुनिया से राजनीति में आए और फिर टीवी जगत में कदम रखने वाले नवजोत सिंह सिद्धू आज अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं। सिद्धू ने 15 साल तक टीवी की दुनिया में दर्शकों का मनोरंजन किया है। नवजोत सिंह पहली बार साल 2005 में ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ में नजर आए थे।

इसमें उन्होंने साल 2008 तक काम किया। इसके बाद उनको टीवी के सबसे चर्चित रिएलिटी शो बिग बॉस 6 में जाने का मौका मिला। जहां उन्होंने दर्शकों को खूब हंसाया। वह ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ के साथ-साथ ‘द कपिल शर्मा शो’ का भी हिस्सा रहे हैं।

करीब 17 साल क्रिकेट की दुनिया में रहने के बाद सिद्धू ने 1999 में क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। सन्यास लेने के बाद उन्होंने कमेंट्री में भी हाथ आजमाया। नवजोत सिंह सिद्धू सलमान खान द्वारा होस्ट किए गए शो ‘बिग बॉस 6’ में कंटेस्टेंट बनकर नजर आए थे। लेकिन इस विवादित घर में वह सिर्फ 34 दिनों तक टिक पाए और फिर शो से बाहर हो गए।


बिग बॉस के बाद नवजोत सिंह सिद्धू फेमस कॉमेडियन कपिल शर्मा के ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ में भी बतौर गेस्ट शामिल हुए थे। वह 2013 से 2016 तक इस शो में जज बनकर नजर आए थे। नवजोत सिंह सिद्धू फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। उन्होंने ‘मुझसे शादी करोगी’ और ‘एबीसीडी 2’ के कैमियो किया साथ ही पंजाबी फिल्म ‘मेरा पिंड’ में भी एक्टिंग की है।

2006 के डेली सोप ‘क्या होगा निम्मो का’ में, नवजोत सिंह को भगवान के रूप में देखा गया था। उन्होंने इस शो के कई एपिसोड किए थे। इसके अलावा वह 2016 से 2019 तक एक बार फिर कॉमेडी नाइट्स विद कपल में जज की भूमिका में नजर आए थे। इसके बाद उनकी जगह अर्चना पूरन सिंह ने ले ली थी।

Share:

Next Post

खडग़े ने अपने बच्चों के नाम भी राहुल, प्रियंका रखे

Thu Oct 20 , 2022
गांधी परिवार के कटप्पा हैं मल्लिकार्जुन नई दिल्ली। कांग्रेस के नए चुने गए अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े (Newly elected Congress President Mallikarjun Kharge) की गिनती गांधी परिवार के बेहद करीबियों में होती है। कर्नाटक के सोलिलादा सरदारा, यानी अजेय सरदार खडग़े को अगर उनकी अडिग वफादारी के लिए कांग्रेस के प्रथम परिवार का कटप्पा कहा जाए […]