• img-fluid

    भाजपा मंत्रियों के बाद अब प्रदेशभर में राहुल गांधी पर एफआईआर दर्ज

  • September 20, 2024

    • भारत, चीन और प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ बयान देने का आरोप

    जबलपुर। देश में भाजपा-कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की जुबानी जंग तेज हो गई है। एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। गत दिवस लोकसभा में चर्चा के दौरान भाजपा सरकार के मंत्रियों द्वारा राहुल गांधी पर की गई टिप्पणियों के विरोध में प्रदेशभर में कांग्रेसियों ने भाजपा मंत्रियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई, तो वहीं अब भाजपा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के अमेरीकी दौरे पर इंडियन ओवरसीज कांग्रेस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भारत, चीन और पीएम मोदी पर दिये गये बयानों को आड़े हाथ लिया है और प्रदेशभर में राहुल गांधी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई जा रही है।


    भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर की गई अभद्र टिप्पणी एवं सिखों व अनुसूचित जनजाति को बरगलाते हुये भड़काने का काम किया है। जिसके बाद जबलपुर भाजपा नेताओं ने ओमती थाना में एफआईआर दर्ज कराई। भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रभात साहू ने कहा कि राहुल गांधी का कृत्य देशद्रोह की श्रेणी में आता है। उन्होंने भारत का अपमान किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ टिप्पणी की है। पूरे प्रदेश में राहुल गांधी के खिलाफ में एफआईआर कराई जा रही है। प्रभात साहू ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने भी यह बात पत्र लिखकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े के ध्यान में लाई है। इस अवसर पर सांसद आशीष दुबे, राज्यसभा सदस्य सुमित्रा वाल्मीक, विधायक अशोक रोहाणी, अभिलाष पांडेय, प्रदेश कोषाघ्यक्ष अखिलेश जैन, निगम अध्यक्ष रिंकू विज, हरेन्द्र जीत सिंह बब्बू, अंचल सोनकर, शरद जैन, सुधीर नायक, जीएस ठाकुर, कुंवर पाल सिंह शेरू, मनपीत सिंह काके, लवलीन आनंद, शिवराम बैन, राजेश मिश्रा, डॉ. जयराम तिवारी, शुभम अवस्थी, चित्रकात शर्मा, ईशान नायक आदि अन्य उपस्थित रहे।

    Share:

    35 लाख करोड़ के टैक्‍स वसूली की तैयारी! जानिए क्या है सरकार का प्लान

    Fri Sep 20 , 2024
    नई दिल्ली: केंद्र सरकार डायरेक्ट टैक्स विवाद समाधान योजना ‘विवाद से विश्वास 2.0’ की शुरूआत एक अक्टूबर से करेगी. इस योजना की घोषणा मूल रूप से जुलाई में प्रस्तुत बजट 2024-25 में लंबित कुछ आयकर विवादों के समाधान के लिए की गई थी. वित्त मंत्रालय ने अधिसूचना में कहा, ‘‘केंद्र सरकार प्रत्यक्ष कर विवाद से […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved