बड़ी खबर

नीट पेपर लीक मामले में बिहार के बाद अब महाराष्ट्र का कनेक्शन, दो अध्यापकों से हुई पूछताछ

नई दिल्ली। NEET-UG पेपर लीक का मामला इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। बिहार पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है। अब नीट पेपर लीक का कनेक्शन महाराष्ट्र में भी मिला है। पुलिस ने दो अध्यापकों से पेपर लीक मामले में पूछताछ की है। जिन अध्यापकों से पूछताछ हुई है, उन्हें नांदेड़ की आंतकरोधी स्कवॉड ने शक के आधार पर पकड़ा।


पुलिस को शक है कि ये दोनों अध्यापक नीट पेपर लीक मामले में शामिल हो सकते हैं। दोनों महाराष्ट्र के जिला परिषद स्कूलों में पढ़ाते हैं। साथ ही दोनों लातूर में निजी कोचिंग सेंटर भी संचालित करते हैं। पुलिस ने दोनों से कई घंटे तक पूछताछ की और फिर जाने दिया। पुलिस ने दोनों को जरूरत पड़ने पर फिर से पूछताछ के लिए पेश होने का भी निर्देश दिया है।

देश में इन दिनों नीट और यूजीसी नेट परीक्षाओं को लेकर हंगामा चल रहा है और केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा जांच की जा रही है। दरअसल नीट परीक्षा में पेपर लीक होने का शक है। वहीं यूजीसी नेट की परीक्षा सरकार ने रद्द कर दी है। सरकार का कहना है कि यूजीसी नेट का पेपर डार्कनेट पर लीक हो गया था, जिसके चलते परीक्षा के अगले दिन ही परीक्षा को रद्द करने का आदेश जारी कर दिया गया।

Share:

Next Post

'साफ सुथरे ढंग से एक परीक्षा नहीं करा पा रही मोदी सरकार', नीट पेपर लीक मामले पर भड़कीं प्रियंका गांधी

Sun Jun 23 , 2024
नई दिल्ली। एक के बाद एक परीक्षाओं में धांधली सामने आने पर विपक्ष ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला किया। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने नीट पेपर लीक मामले में मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाया। कहा कि केंद्र सरकार ने पूरी शिक्षा व्यवस्था को माफिया और भ्रष्टों के हवाले कर दिया है। बता […]