• img-fluid

    झोन अध्यक्ष बनने के बाद अब एल्डरमैन के लिए उठापटक

  • February 23, 2024

    • टिकट नहीं मिलने और काम करने वाले हाशिए पर, कइयों के पास दो-दो पद होने के कारण भाजपाई भी नाराज

    इन्दौर। नगर निगम में झोन अध्यक्ष बनाए जाने के बाद अब एल्डरमैन के लिए उठापटक शुरू हो गई है। कई भाजपा नेता इसके लिए प्रयासरत हैं। पूरे शहर से 12 एल्डरमैन बनाए जाना हं। कई भाजपाइयों का कहना है कि पिछले निगम चुनाव में टिकट से वंचित रहे और काम करने वाले जमीनी कार्यकर्ताओं को हाशिए पर डाल दिया है। बड़े नेताओं के नजदीकी लोगों को दो-दो पद दे दिए हैं, जिसमें से एक पद वापस लेना चाहिए, लेकिन वे दोनों पर टिके हुए हैं। पिछले निगम चुनाव में कई नेताओं को टिकट मिल गए थे और वह अब पार्षद भी हो गए हैं या अपनी पत्नी को पार्षद बनवा चुके हैं, लेकिन उन्होंने दूसरा पद नहीं छोड़ा है। इनमें महामंत्री संदीप दुबे भी हैं। उनकी पत्नी शिखा दुबे पार्षद है और अब झोन अध्यक्ष भी बना दी गई हैं, वहीं योगेश गेंदर और प्रणव मंडल भाजपा की नगर इकाई में उपाध्यक्ष थे, जो पिछले निगम चुनाव में जीतकर पार्षद बन गए हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक संगठन का पद भी नहीं छोड़ा है, वहीं एक अन्य नगर उपाध्यक्ष अनिल गोहर भी अपनी पत्नी विजयलक्ष्मी को पार्षद बनवाने में कामयाब हो गए हैं, लेकिन उन्होंने भी अभी तक पद नहीं छोड़ा है।


    कंचन गिदवानी महिला मोर्चा की पदाधिकारी हैं और पार्षद भी। अभी वह झोन अध्यक्ष के लिए भी पक्की दावेदार थीं, लेकिन उनकी चल नहीं पाई। इसी के साथ-साथ मंडल अध्यक्ष रामबाबू राठौर भी अपनी पत्नी मीता को पार्षद बनवा चुके हैं, लेकिन अभी तक मंडल अध्यक्ष बने हुए हैं। मंडल अध्यक्ष महेश चौधरी, शानू शर्मा और गजानंद गावड़े भी पार्षद हो गए हैं, लेकिन नगर पदाधिकारी का पद उन्होंने त्यागा नहीं है। इनमें गावड़े और शानू को तो झोन अध्यक्ष तक बना दिया है। इस कारण दूसरे किसी को मौका नहीं मिल पा रहा है। हालांकि अब झोन अध्यक्ष बनने के बाद दूसरे नेता और कार्यकर्ताओं में भी आस जागी है कि एल्डरमैन की नियुक्ति भी जल्द हो जाएगी , लेकिन कब होगी इस बारे में अभी कोई कुछ नहीं कह रहा है। कुछ नेताओं की तो यह पीड़ा है कि परिक्रमा करने वाले नेताओं को लगातार पद मिलते जा रहे हैं और पराक्रम करने वाले नेता हाशिए पर रखे जा रहे हैं। उनसे लगातार पार्टी का काम तो करवाया जाता है , लेकिन पद की बारी आती है तो नेताओं के आगे-पीछे घूमने वाले लोगों को पद दे दिया जाता है। इंदौर में कुल 12 एल्डरमैन बनाए जाना है, जिसको लेकर जल्द ही कोई निर्णय लिया जा सकता है। पिछली परिषद में छह एल्डरमैन थे, जिनकी संख्या बढ़ाकर 12 कर दी गई है। इसके बाद इंदौर, जबलपुर, भोपाल और ग्वालियर जैसी नगर निगम में 12-12 एल्डरमैन नियुक्त किए जाना है।

    Share:

    उज्जैन के बाहर सीमावर्ती गांव में रुकेंगे राहुल गांधी

    Fri Feb 23 , 2024
    मुंडलापुरा या खड़ेतिया गांव में रुकेंगे, अंतिम निर्णय राहुल की सुरक्षा टीम लेगी इंदौर। 2 मार्च से प्रदेश में शुरू हो रही राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर तैयारी अब गति पकडऩे लगी है। 5 मार्च को राहुल गांधी उज्जैन में रहेंगे। उनके ठहरने के लिए उज्जैन के पास ही दो गांव […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved