• img-fluid

    अफगानिस्तान के सुप्रीम कोर्ट की दो महिला जजों की गोली मारकर हत्या

  • January 17, 2021

    काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) की दो महिला न्यायाधीशों (Afghan women judges) की गोली मारकर हत्या (Shot Dead) कर दी गई है। यह घटना रविवार की सुबह घटी है। इस घटना से पूरा देश थर्रा उठा है। यह घटना काबुल के पीडी10 जिले में हुई है। इस मामले की जानकारी देते हुए टोलो न्यूज ने कहा कि काबुल के पीडी10 जिले में हुए हमले में दो महिलाओं की मौत हो गई है और तीन महिलाएं घायल हो गई हैं।
    प्रत्यदर्शियों का कहना है कि पीड़ित महिलाएं सरकारी कर्मचारी थीं। काबुल पुलिस ने इस हमले की पुष्टि कर दी है।

    हाल के महीनों में अफगानिस्तान की सरकार तालिबानियों के बीच शांति समझौते के जारी रहने के बावजूद देश में हिंसा की घटनाओं में बहुत ज्यादा इजाफा हुआ है। देश की राजधानी ​काबुल में विशेष तौर पर हमलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इन हमलों का मुख्य लक्ष्य महत्वपूर्ण पदों पर बैठे लोगों को मौत के घाट उतारना है ताकि देश में दहशत का माहौल पैदा किया जाए सके।

    यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब कुछ दिन पहले ही अमेरिका ने यहां अपने सैनिकों की संख्या को घटाकर 2500 करने की घोषणा की है। ये बात बीते साल फरवरी में साइन हुए अमेरिकी-तालिबान समझौते में कही गई है। सुप्रीम कोर्ट के प्रवक्ता अहमद फहीम क्वीम ने कहा कि इस हमले को तब अंजाम दिया गया जब दोनों जज महिलाएं कोर्ट की गाड़ी से अपने दफ्तर की ओर जा रही थीं। उन्होंने एफपी को बताया कि दुर्भाग्यवश हम दोनों महिलाओं की जिंदगी नहीं बचा पाए। अहमद फहीम ने यह जानकारी दी कि 200 से ज्यादा महिला जज देश के अलग-अलग न्यायालयों में काम करती हैं।

    Share:

    कर्नाटक में कांग्रेस पर बरसे अमित शाह, बोले- कांग्रेस का इरादा कभी लोक कल्याण का नहीं रहा

    Sun Jan 17 , 2021
    एथेनॉल प्रोजेक्ट सहित कई योजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास बेंगलुरु । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को बेलगावी की जनसभा में किसान आंदोलन को लेकर कांग्रेस पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का लोक कल्याण का इरादा कभी नहीं रहा। इससे पहले शाह ने यहां एथेनॉल प्रोजेक्ट सहित कई योजनाओं का उद्घाटन […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    सोमवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved