• img-fluid

    अफगानिस्तान ने जीता इमर्जिंग एशिया कप 2024 का खिताब; अटल ने श्रीलंका के उड़ाए परखच्चे

  • October 28, 2024

    नई दिल्‍ली । अफगानिस्तान ए (Afghanistan A)ने रविवार को एसीसी इमर्जिंग टीम एशिया कप 2024(ACC Emerging Teams Asia Cup 2024) का खिताब अपने नाम(Title in your name) कर लिया। अफगनिस्तान ने फाइनल में श्रीलंका (Sri Lanka in the finals)को 7 विकेट से रौंदा और नया कीर्तिमान रचा। अफगानिस्तान ए ने पहली बार टूर्नामेंट की ट्रॉफी अपने नाम की है। श्रीलंका ने खिताबी मुकाबले में 134 रनों का टारगेट दिया, जिसे अफगानिस्तान ने 18.1 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर आसानी से चेज कर लिया। सलामी बल्लेबाज सेदिकुल्लाह अटल ने श्रीलंका के परखच्चे उड़ाए। उन्होंने 55 गेंदों में नाबाद 55 रन बनाए। उन्होंने अर्धशतकीय पारी में 3 चौके और एक छक्का मारा।

    अटल ने बखूबी संभाला मोर्चा

    लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान ने खराब शुरुआत की। जुबैद अकबरी का खाता नहीं खुला। साहन अराच्चिगे ने पहले ओवर की पहली गेंद पर अकबरी को बोल्ड किया। इसके बाद, अटल ने दरवेश रसूली के साथ मोर्चा संभाला। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 43 रनों की साझेदारी की। रसूली सातवें ओवर में दूषण हेमंथा का शिकार बने। उन्होंने 20 गेंदों में 2 चौकों और एक छक्के की मदद से 24 रन बनाए। अटल ने करीम जनत (27 गेंदों में 33, तीन सिक्स) के संग तीसरे विकेट के लिए 55 रन की पार्टनरशिप की। जनत को 15वें ओवर में ईशान मलिंगा ने बोल्ड किया।

    अराच्चिगे ने ठोका अर्धशतक

    अटल ने मोहम्मद इशाक के साथ चौथे विकेट के लिए 39 रन की अटूट साझेदारी की और अफगानिस्तान को चैंपियन बनाया। विकेटकीपर इशाक 6 गेंदों में 16 रन बनाकर नाबाद रहे। इशाक ने विजयी चौका लगाया। 23 वर्षीय अटल को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के अवॉर्ड से नवाजा गया। उन्होंने पांच मैचों में सबसे ज्यादा 368 रन बटोरे। फाइनल में श्रीलंका ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी लेकिन टीम निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 133 रन ही जुटा सकी। श्रीलंका की ओर से सर्वाधिक रन साहन अराच्चिगे के बल्ले से निकले। उन्होंने छठे नंबर पर उतरने के बाद 47 गेंदों में 7 चौकों के जरिए नाबाद 64 रन जोड़े।

    श्रीलंका का शीर्ष क्रम ढहा

    श्रीलंका ने बेहद खराब आगाज किया था। उसका शीर्ष क्रम बुरी तरह ढह गया। सलामी बल्लेबाज यशोदा लंका (1), लाहिरू उदारा (5), कप्तान नुवानिदु फर्नांडो (4) और अहान विक्रमसिंघे (4) दहाई अंक में नहीं पहुंच सके। श्रीलंका ने महज 15 रन जोड़कर चार विकेट खो दिए। ऐसे में अराच्चिगे ने पवन रथनायके (21 गेंदों में 20) के साथ 50 और निमेश विमुक्ति (19 गेंदों में 23) के संग 42 रन की साझेदारी की और श्रीलंका को 100 के पार पहुंचाया। बिलाल समी ने चार ओवर में 22 रन देकर तीन और अल्लाह गजनफर ने 14 रन खर्च कर दो विकेट चटकाए। गजनफर प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

    Share:

    डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस में भारत के लिए बेहतर कौन? विदेश मंत्री का जवाब सुन लोगों ने लगाए ठहाके

    Mon Oct 28 , 2024
    पुणे। अमेरिका (America) में अगला राष्ट्रपति (President)  कौन बनेगा इस सवाल पर दुनियाभर की नजरें टिकी हैं। नवंबर में मतदान के बाद जनवरी, 2025 में अमेरिका के अगले राष्ट्रपति का नाम सामने आएगा। डेमोक्रेट खेमे से भारतवंशी कमला हैरिस (Kamala Harris) प्रत्याशी हैं। कमला हैरिस राष्ट्रपति जो बाइडन के कार्यकाल में उपराष्ट्रपति के रूप में […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    सोमवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved