• img-fluid

    अफगानिस्तान: 24 घंटे के भीतर अफगान सैनिकों ने 385 तालिबान लड़ाकों को किया ढेर

  • August 08, 2021

    काबुल। सरकारी मीडिया निदेशक की हत्या के बाद तालिबान के प्रति कड़ा रुख अपनाते हुए अफगानिस्तान की सेना ने बड़ी कार्रवाई की है। रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि बीते 24 घंटे में सैनिकों ने 385 लड़ाकों को मार गिराया। वहीं सैन्य कार्रवाई में 210 आतंकी घायल हुए हैं।

    रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता फवाद अमान ने ट्वीट में कहा, अफगानिस्तान की सेना ने नानगढ़हार, लोगार, गजनी, पक्तिका, कंधार, मैदानवरदक, हेरात, फराह, समनगन, ताखर, हेलमंद, बगलान व कपीसा प्रांत में तालिबान लड़ाकों पर कड़ी कार्रवाई की है। सेना ने फैजाबाद, बदकशां व तालिकन में तालिबान हमले को निष्क्रिय कर दिया।

    तालिबानी बंकरों पर बरसाए बम
    सेना ने कुंदूज के बाहरी इलाकों में तालिबान के बंकरों को हवाई हमला कर निशाना बनाया। यहां संघर्ष में 11 नागरिकों की मौत हुई है जबकि 41 घायल हुए हैं।

    ढेर आतंकियों में 30 पाकिस्तानी
    हेलमंद प्रांत में तालिबान के ठिकानों पर लश्करगाह शहर में हुए हवाई हमले में 112 आतंकी मारे गए। इनमें 30 पाकिस्तानी मारे गए हैं। यह सभी अल-कायदा के सदस्य थे।

    1659 लोगों को अब तक मार चुका है तालिबान
    सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, हिंसा में इस वर्ष की पहली तिमाही में 1659 लोग मारे गए व 3254 घायल हुए। उधर, व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जेन प्साकी ने नागरिकों के मारे जाने पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा, तालिबान अगर ऐसा सोचता है कि इस तरह वह वैश्विक मान्यता हासिल कर लेगा तो यह उसकी भूल है।


    24 घंटे में तालिबान का दूसरी प्रांतीय राजधानी पर कब्जा
    तालिबान ने 24 घंटे से भी कम समय में अफगानिस्तान की दूसरी प्रांतीय राजधानी पर कब्ज़ा कर  लिया है। आतंकियों ने करीब एक सप्ताह के संघर्ष के बाद शनिवार  को अफगानिस्तान की जावजान प्रांत की राजधानी शेबर्गन शहर पर  कब्जा कर लिया है। टोलो न्यूज ने यह जानकारी दी है। इससे पहले शुक्रवार को तालिबान ने दक्षिणी निमरूज प्रांत की राजधानी जरंज पर कब्जा कर लिया था।

    संयुक्त राष्ट्र का दावा हिंसा में तीन लाख अफगानियों ने छोड़ा घर
    संयुक्त राष्ट्र की एक समिति ने दावा किया है कि तालिबान की हिंसा के कारण अफगानिस्तान के तीन लाख से अधिक नागरिकों को घर छोड़ना पड़ा। 40 हजार लोगों ने ईरान में शरण ली है। माइग्रेशन की अंतरराष्ट्रीय संस्था ने चेताया कि हालात और बिगड़ेंगे।

    भारत में रह रहे अफगान नागरिक अपने देश के हालात से चिंतित
    तालिबान आतंकियों द्वारा अफगानिस्तान पर कब्जे के लिए तेज की जा रही जंग के बीच भारत में शरणार्थी दर्जा पाने के लिए पंजीकृत और यहां काम कर रहे हजारों अफगान नागरिकों में अपने घरों की चिंता बढ़ी है। वहां रह रहे अपने परिवारों और रिश्तेदारों की जान को संकट में पाकर वे डरे हुए हैं।

    दिल्ली में अपने रेस्त्रां में पारंपरिक अफगानी जायका परोसने वाले 28 साल के हामिद खान व उनके रिश्ते के भाई 26 साल के सिकंदर नसीम लगातार अफगानिस्तान की खबरें पढ़ते रहते हैं ताकि अपडेट्स मिल सकें। वे तीन साल पहले भारत आए थे, लेकिन उनके माता-पिता पंजशीर घाटी में रहते हैं, जो उत्तर-पूर्वी अफगानिस्तान में है।

    फिलहाल वहां हालात ठीक हैं, लेकिन वे नहीं चाहते कि इतिहास दोहराया जाए। वे माता-पिता को भारत लाना चाहते थे, लेकिन मौजूदा हालात में यह संभव नहीं। दिल्ली के कई इलाकों में हामिद और सिकंदर जैसे हजारों नागरिक रहते हैं। जैसे-जैसे तालिबान द्वारा नागरिकों की हत्या की खबरें सामने आ रही हैं, सभी का डर बढ़ रहा है।

    Share:

    ITBP के 30 जवानों ने अफगानिस्तान जाने की लगाई गुहार, हाई कोर्ट ने खारिज की याचिका

    Sun Aug 8 , 2021
    नई दिल्ली। अफगानिस्तान में तालिबान का हमला लगातार जारी है। वहां के नागरिक संकट के दौर से गुजर रहे हैं। ऐसे में किसी अन्य देश से लोग वहां जाने से परहेज कर रहे हैं लेकिन इस बीच एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के कुछ जवानों की […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved