• img-fluid

    हर घर तिरंगा अभियान को लेकर प्रशासन और स्कूली बच्चों एवं संगठनों ने निकाली रैली

  • August 14, 2022

    • राष्ट्रभक्तों के बलिदान से मन रहा आजादी का अमृत महोत्सव: उमाकांत शर्मा

    सिरोंज। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा लगाने के अभियान में शनिवार को उत्साह के साथ सामूहिक तिरंगा यात्रा का आयोजन कर नगर में किया गया। विधायक उमाकान्त शर्मा के नेतृत्व में नगर के सभी विद्यालयों के छात्र छात्राओं,नागरिकगणो ओर जनप्रतिधियों ने देशभक्ति के नारे लगाते हुए छतरी के चंद्रमोहन सभागार से प्रारम्भ होकर यह रैली सुभाष नगर के जयस्तम्भ चौक पर सम्पन्न हुई। रैली के समापन पर विधायक उमाकांत शर्मा ने भारत के अमृत महोत्सव में आजादी के 75 बर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज बड़े आनंद का क्षण है जब पूरा देश तिरंगामय हो रहा है। भारत की रक्षा देश का एक एक नागरिक करता है यह प्यारा भारत वर्ष हमारा है। अनेकों वर्षों की अंग्रेजो की गुलामी सहने के बाद हजारों लाखों देशभक्त वीरों के बलिदानों से हमनें यह आजादी पाई है। यह अवसर सरदार पटेल सुभाष चंद्र बोस चंद्रशेखर आजाद,भगत सिंह,अशफाक उल्हास रामप्रसाद बिस्मिल,मदनलाल ढींगरा,अब्दुल कलाम आजाद जैसे जाने अनजाने अनेक नामों के पुण्यस्मरन करते हुए उनको श्रद्धांजलि अर्पित करने का है। 14 अगस्त को पाकिस्तान का बंटबारा होने के बाद टूटा फुटा हिंदुस्तान हमे मिला था 550 रियासतों के हिस्सो में बंटा हुआ भारत आज एक देश के रूप में स्थापित है।



    सिंध पूर्वी बंगाल,बलूचिस्तान,पाक अधिकृत कश्मीर भी हमारा था चीन के पास भी हजारों भूमि हमारी है। जिसकी जानकारी होना आज की युवा पीढ़ी के लिए आवश्यक है। कुछ लोग आज भी दिल्ली के सड़को पर भारत के टुकड़े करने की बात कहते है। हर देश के नागरिक को अपने देश के प्रति वफादार रहना चाहिए। हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई,अटक से कटक तक और कश्मीर से कन्याकुमारी तक हम सब एक है। हिंदुस्तान किसी का नही वरन एक एक हिंदुस्तानी का है। इसकी आन बान शान के लिए सब कुछ कुर्बान कर देंगे। हम सब लोकतंत्र में आस्था रखने वाले है यह देश सभी राजनैतिक पार्टियों का भी देश है आज नरेन्द्र मोदी देश को मजबूत कर विश्वगुरु बनाने में लगे है में उन परिवारों को नमन करता हूं जो अपने बच्चों को देश की सीमाओं की रक्षा के लिए सेना में भेजते है। अंत मे एसडीएम प्रवीण प्रजापति ने आजादी के अमृतबेला में आयोजित रैली को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया। महेंद्र सिंह दांगी,कैलाश शर्मा,जिला पंचायत उपाध्यक्ष दरियाब सिंह कुर्मी, जनपद अध्यक्ष पुष्पबाई यादव नपाध्यक्ष मनमोहन साहू,नपा उपाध्यक्ष मनोज शर्मा साईनाथ,मण्डल अध्यक्ष पारस तारण,महामंत्री सुमन्त मित्तल, चरणसिंह राजपूत,झारसिंह दांगी संतोष चौरे,युवामोर्चे अध्यक्ष अनिक साहू,महामंत्री रिंकू सुमन,पप्पू साहू,हरिचरण अहिरवार, तोषमणि पंथी,सचिन शर्मा,टीकाराम शाक्य,बलजीत यादव,अजमल शेर खान,इमरान कुरैशी, राजा मियां,विमल साहू,अनिक साहू, दिनेश शर्मा,अजमल शेर खान,संजू सोनी,संतोष रघुवंशी,नफ़ीस मियां, ऋषि शर्मा आदि के साथ अनेकों संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    कतारबद्ध होकर चले स्कूली बच्चें
    तिरंगा यात्रा में शासकीय एवं प्रायवेट स्कूलों के बच्चें भी शामिल हुए। विद्यालयों की गणवेश में हाथों में तिरंगा थामे बच्चें उत्साहित होकर देश भक्ति के नारे लगाते हुए कतारबद्ध होकर चल रहे थे। यात्रा मार्ग में अनेक स्थानों पर नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर रैली में शामिल नागरिकों का स्वागत किया।

    Share:

    Human Chain से बना भारत का सबसे बड़ा नक्शा, 5000 लोगों ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

    Sun Aug 14 , 2022
    इंदौर। देश आजादी के अमृत महोत्सव का जश्न मना रहा है। इसी बीच इंदौर में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया है। बीते शनिवार इंदौर में मानव श्रृंखला (human chain) के जरिए भारत का भौगोलिक नक्शा बनाया गया। यह human chain जिससे भारत का नक्शा बनाया गया है वो अबतक के सबसे बड़ी human chain से […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved