• img-fluid

    एक्ट्रेस के मैनेजर का खुलासा, मलाइका -अर्जुन का नहीं हुआ ब्रेकअप

  • June 02, 2024

    मुंबई (Mumbai)। बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और एक्टर अर्जुन कपूर (Malaika Arora and actor Arjun Kapoor) तब चर्चा में आए जब दोनों के ब्रेकअप की खबर सामने आई। जहां एक ओर मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर (Malaika Arora and actor Arjun Kapoor) के ब्रेकअप (brake up) की चर्चा चल रही है वहीं एक्ट्रेस की टीम ने इस पर बड़ा अपडेट दिया है। पिछले पांच साल से हर तरफ ये अफवाह फैल रही थी कि ये रिश्ता खत्म हो गया है। अब इस बारे में मलाइका अरोड़ा के मैनेजर ने खुलासा किया है।

    एक मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जब मलाइका के मैनेजर से इस कपल के ब्रेकअप के बारे में पूछा गया तो मैनेजर ने कहा, ”नहीं, नहीं, ये सब अफवाह है।”



    एक सूत्र ने बताया था कि इस जोड़ी ने अब अलग होने का फैसला कर लिया है। दूसरे सूत्र ने कहा कि मलाइका और अर्जुन का रिश्ता बहुत खास था और दोनों हमेशा एक-दूसरे के दिलों में खास जगह रखेंगे। उन्होंने अलग होने का फैसला किया है और इस मामले पर सम्मानजनक चुप्पी बनाए रखी है। वे किसी को भी अपने रिश्ते के बारे में बुरा बोलने की इजाजत नहीं देंगे।

    अर्जुन और मलाइका की प्रेम कहानी की बात करें तो जब अर्जुन और मलाइका 2018 में एक फैशन शो कार्यक्रम में एक साथ शामिल हुए, तो उनके रिश्ते को लेकर कई प्रकार के कयास लगने शुरू हो गए। आखिरकार उन्होंने मलाइका के 45वें जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते की पुष्टि की। ऑफिशियल होने के बाद वे एक-दूसरे के परिवार के साथ समय बिताने लगे। एक बार कॉफी विद करण के शो में अर्जुन ने अपने रिश्ते को अब एक खूबसूरत मोड़ देने को लेकर भी कमेंट किया था।

    मलाइका की निजी जिंदगी की बात करें तो मलाइका और अरबाज खान ने 1998 में शादी की थी। शादी के 19 साल बाद उनका तलाक हो गया। इसके बाद एक्ट्रेस ने अर्जुन को डेट करना शुरू कर दिया। अर्जुन और मलाइका के काम की बात करें तो रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन में अर्जुन विलेन का किरदार निभाएंगे। फिल्म में करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, अजय देवगन, रणवीर सिंह जैसी दमदार स्टारकास्ट है, वहीं अर्जुन भी आने वाली फिल्म नो एंट्री-2 में नजर आएंगे। मलाइका रियलिटी शो और ब्रांड एंडोर्समेंट में व्यस्त हैं।

    मलाइका और अर्जुन के इंस्टा पोस्ट
    ब्रेकअप की खबरों के बीच कल मलाइका ने एक पोस्ट भी शेयर किया था। इसमें उन्होंने प्यार और सपोर्टी की बात की थी। वहीं, अर्जुन कपूर ने भी आज अपने इंस्टा पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने लिखा है- “लाइफ में हमारे पास दो विकल्प होते हैं।” उन्होंने लिखा है कि या तो हम अपने पास्ट के कैदी हो सकते हैं या अपने भविष्य की संभावनाएं तलाश सकते हैं।

    Share:

    बुझो तो जाने — आज की पहेली

    Sun Jun 2 , 2024
    2 जून 2024 1. वृक्ष परे रहूं मगर पक्षी नहीं, तीन आंखें हैं मेरी पर शंकर नहीं, छाल के वस्त्र पहनूं पर योगी नहीं, जल से हूं परिपूर्ण मगर मटका नहीं? उत्तर. ….नारियल 2. मेरे बिना जीवन असंभव प्राण वायु’ है दूसरा नाम । अम्ल उत्पन्न मैं करने वाला, कोई बताए मेरा नाम? उत्तर. ….ऑक्सीजन […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved