• img-fluid

    अभिनेत्री Vidya balan ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

  • February 22, 2024
    मुंबई (Mumbai) ! प्रशंसकों के साथ जुड़े रहने के लिए कलाकार सोशल मीडिया पर बहुत सक्रिय हैं। वे फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस का मनोरंजन करते हैं। लेकिन दूसरी तरफ कलाकारों के फर्जी अकाउंट बनाकर उन्हें धमकाने और पैसे वसूलने का काम किया जाता है। इसलिए कलाकार संकट में हैं। ऐसा ही कुछ हुआ है बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन (Vidya balan) के साथ। हालांकि अब यह बात सामने आई है कि एक्ट्रेस ने इसके खिलाफ मुंबई पुलिस का दरवाजा खटखटाया है।

    अभिनेत्री विद्या बालन ने उनके नाम पर फर्जी अकाउंट बनाकर धोखाधड़ी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। रिपोर्ट के मुताबिक विद्या बालन ने खार पुलिस स्टेशन में एक अज्ञात शख्स के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में कहा गया है कि एक शख्स ने एक्ट्रेस के नाम से इंस्टाग्राम पर फर्जी अकाउंट बनाया था। इसके जरिए ये शख्स लोगों से पैसे की मांग करता था। इसके अलावा यह व्यक्ति नौकरी दिलाने का वादा कर रहा था। विद्या बालन की शिकायत के बाद मुंबई पुलिस ने आईपीसी की धारा 66 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

    फिलहाल विद्या बालन बॉलीवुड में ज्यादा नजर नहीं आती हैं लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 9 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। विद्या अपने फैंस का मनोरंजन करने के लिए हमेशा इंस्टाग्राम पर मजेदार वीडियो शेयर करती रहती हैं।

    एक्ट्रेस के काम की बात करें तो वह जल्द ही बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी। उन्हें मंजुलिका के रूप में देखा जाएगा। कुछ दिनों पहले कार्तिक आर्यन ने घोषणा की थी कि ”भूल भुलैया 3” में मंजुलिका का किरदार विद्या बालन निभाएंगी।

    Share:

    गुरुवार का राशिफल

    Thu Feb 22 , 2024
    युगाब्ध-5125, विक्रम संवत 2080, राष्ट्रीय शक संवत-1945 सूर्योदय 06.39, सूर्यास्त 06.07, ऋतु – शरद माघ शुक्ल पक्ष त्रयोदशी, गुरुवार, 22 फरवरी 2024 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल। मेष राशि :- आज […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved