• img-fluid

    अभिनेता निर्मल बेनी का हार्ट अटैक से निधन, 37 की उम्र में ली अंतिम सांस

  • August 23, 2024

    डेस्क। साउथ फिल्म इंडस्ट्री से बहुत ही दुखद खबर सामने आई है। मलयालम फिल्म अभिनेता निर्मल बेनी, जिन्होंने लिजो जोस पेलिसरी की फिल्म ‘आमेन’ में कोच्चन का किरदार निभाया था। वह लोगों के बीच अपनी इसी यादगार भूमिका के लिए मशहूर थे। दिल का दौरा पड़ने से निर्मल बेनी का निधन हो गया है। निर्माता संजय पडियूर ने सोशल मीडिया पर उनके निधन की दुखद खबर शेयर की है। उनके चाहने वाले और फिल्म इंडस्ट्री के लोग उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दे रहे हैं। निर्मल बेनी की मौत की खबर मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के लिए सदमे की तरह है। हर जगह से शोक संदेश आ रहे हैं।


    संजय पडियूर ने इंस्टाग्राम पर ये खबर शेयर करते हुए लिखा,’भारी मन से अपने प्रिय मित्र को अलविदा कहना पड़ रहा है… निर्मल फिल्म कोच्चा, अमेनी धरम की शान थे… आज सुबह दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया… भगवान से प्रार्थना है कि मेरे प्रिय मित्र की आत्मा को शांति मिले।’ वहीं सोशल मीडिया पर भी अभिनेता निर्मल बेनी के फैंस उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उनके आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। उनके अंतिम संस्कार के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है।

    Share:

    एयर इंडिया पर चला DGCA का डंडा, एक गलती के चलते 90 लाख का जुर्माना लगा

    Fri Aug 23 , 2024
    डेस्क: एयरलाइन कंपनियों की एक गलती कब उनके लिए मुसीबत बन जाती है. यह उन कंपनियों को भी नहीं मालूम होता है. विमानन नियामक डीजीसीए ने अयोग्य चालक दल के सदस्यों के साथ उड़ान संचालित करने के लिए एअर इंडिया पर 90 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है. इसके अलावा नियामक ने इस चूक के […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved