• img-fluid

    मजदूर महिला को घर में बंधक बनाकर परिचित ने किया बलात्कार, केस दर्ज

  • June 23, 2022

    • डरा धमकाकर पीडि़ता को नागपुर और छिंदवाड़ा भी ले गया आरोपी, वहां भी की ज्यादती

    भोपाल। मजदूरी करने आई महिला को उसके एक परिचित ने अपने घर में बंधक बना लिया। मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देकर उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह उसका शारीरिक शोषण करता रहा। वह महिला को लेकर पहले नागपुर फिर बाद में छिंदवाड़ा लेकर गया। यहां पर भी वह कमरे में बंद कर दुष्कर्म करता रहा। छिंदवाड़ा में महिला का भतीजा उसे मिल गया। इसके बाद वह महिला को घर लेकर आया। सिवनी जिले मे थाने जाकर मामले की शिकायत कर दी। सिवनी पुलिस ने जीरो पर कायमी करने के बाद डायरी भोपाल भेज दी। शाहपुरा पुलिस ने बलात्कार का प्रकरण दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है। शाहपुरा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 46 वर्षीय महिला मूलत: सिवनी जिले के एक गांव की रहने वाली है तथा मजदूरी करती है। पिछले साल जुलाई के महीने में वह मजदूरी करने के लिए भोपाल आई थी। वह यहां पर बावडिय़ा कला के पास झुग्गी बस्ती में रहती थी तथा एक निर्माणाधीन मकान में काम करती है।



    इसी साइट पर धर्मेन्द चंद्रवंशी नाम का युवक भी करता था वह भी उसी गांव की रहने वाला था जिस गांव की महिला की थी। साथ में काम करने के दौरान दोनों के बीच अच्छी जान-पहचान हो गई। पिछले साल जुलाई के महीने में वह महिला को छोला मंदिर इलाके में लेकर गया था। यहा ंपर उसने महिला को एक कमरे में बंधक बनाकर रख लिया। अगले दिन आकर उसने महिला के साथ मारपीट की। पिटाई करने के बाद उसने महिला के साथ रेप किया। करीब तीन महीने तक वह महिला का शारीरिक शोषण करता रहा। इसके बाद वह महिला को नागपुर लेकर गया, यहां पर भी एक कमरे में बंद करने के बाद उसने महिला का शारीरिक शोषण किया। नागपुर के बाद वह महिला को छिंदवाड़ा लेकर पहुंचा। यहां पर भी उसने महिला का शारीरिक शोषण करना जारी रखा। महिला जब भी अपने बच्चो व पति से मिलने की बात कहती थी तो धर्मेन्द्र उसके साथ मारपीट करता व जातिसूचक शब्दों से अपमानित करता था। छिंदवाड़ा में महिला के भतीजे ने उसे देख लिया तथा धर्मेन्द्र्र के चंगुल से मुक्त कराया। घर जाकर महिला ने पति व अन्य परिजनों को पूरी बात बताई। इसके बाद सिवनी के महिला थाने में जाकर मामले की शिकायत कर दी। सिवनी पुलिस ने जीरों पर कायम करने के बाद डायरी भोपाल भेज दी। चूंकि महिला शाहपुरा थानाक्षेत्र से लापता हुई थी। इसलिए इस मामले में शाहपुरा पुलिस ने ही धमेन्द्र के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। आरोपी की अभी गिर तारी नहीं हो पाई है।

    Share:

    नागरिक सुविधा के लिए एक जैसी सेवाओं को एक पोर्टल पर लाएं

    Thu Jun 23 , 2022
    विभागों द्वारा अलग-अलग पोर्टल खोलने से मुख्यमंत्री बेहद खफा भोपाल। सरकार में अलग-अलग विभागों ने लोगों को ई-सेवा देने के लिए अलग-अलग पोर्टल संचालित किए जा रहे हैं। इससे लोगों को ई सेवा लेने में काफी उलझन हो रही है। लोगों की इस समस्या को देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी विभाग प्रमुखों […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved