• img-fluid

    लगातार ठिकाना बदल रहा बाबा सिद्दीकी हत्याकांड का आरोपी, उज्जैन-ओंकारेश्वर में ताबड़तोड़ छापेमारी

  • October 14, 2024

    उज्जैन। एनसीपी नेता (NCP Leader) व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या (Murder of Baba Siddiqui) में शामिल एक आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस (mumbai police) की टीम मध्यप्रदेश पहुंची है। पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में और लोगों के शामिल होने का संदेह है। एक पुलिस अधिकारी ने मुताबिक, मुंबई पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा (जो उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है) की तलाश कर रही है।

    ऐसी आशंका है कि वह मध्यप्रदेश में छिपा हो सकता है और उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले और ओंकारेश्वर (खंडवा) में खोजा जा रहा है। रविवार शाम 7:30 बजे तक किसी का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने दावा किया कि संदिग्ध आरोपी संभवत: लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। 66 साल के एनसीपी नेता को शनिवार रात मुंबई के बांद्रा इलाके के खेर नगर में उनके विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर तीन लोगों ने घेरकर गोली मार दी थी। मुंबई पुलिस के अनुसार, उन्हें लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।


    क्राइम ब्रांच अधिकारी ने रविवार शाम को मुंबई में मीडिया को बताया, मुंबई पुलिस ने 15 टीमें गठित की हैं, जिन्हें महाराष्ट्र से बाहर भेजा गया है और यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि शूटरों को किसने रसद सहायता प्रदान की? पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों से दो पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। अब तक मूल रूप से उत्तर प्रदेश और हरियाणा के रहने वाले दो शूटरों और पुणे के एक सह-साजिशकर्ता को गिरफ्तार किया है।

    बाबा जियाउद्दीन सिद्दीकी महाराष्ट्र के वांद्रा पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक रहे हैं। साल 1999, 2004 और 2009 में लगातार तीन बार विधायक का चुनाव जीता है। साल 2004-2008 के बीच कांग्रेस व एनसीपी की सरकार में वह खाद्य, नागरिक आपूर्ति, श्रम और एफडीए के राज्य मंत्री भी रहे हैं। बाबा सिद्दीकी ने साल 1992-1997 के बीच नगर निगम पार्षद के रूप में भी काम किया। मुंबई क्षेत्रीय कांग्रेस समिति के अध्यक्ष और महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस समिति के संसदीय बोर्ड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष की भी जिम्मेदारी संभाली। आठ फरवरी 2024 को उन्होंने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। 12 फरवरी 2024 को उन्होंने अजीत पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में जॉइन की।

    Share:

    महाविकास अघाड़ी मुस्लिम मतदाताओं के ध्रुवीकरण पर जोर देगी

    Mon Oct 14 , 2024
    मुंबई । महाविकास अघाड़ी (Mahavikas Aghadi) मुस्लिम मतदाताओं के ध्रुवीकरण पर (On Polarization of Muslim Voters) जोर देगी (Will Emphasize) । महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 की तिथि नजदीक आते ही राजनीतिक गतिविधियों में तेजी आ गई है। हाल ही में हुए बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के बाद महाविकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार ने चुनावी रणनीतियों को आगे […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    सोमवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved