• img-fluid

    करीब 13 कि.मी. लम्बी भारत जोड़ो उप यात्रा में शामिल हुए पूर्व मंत्री जयवर्धन

  • November 14, 2022

    सिरोंज। अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी द्वारा देश में आयोजित की जा रही भारत जोड़ो यात्रा के संदर्भ में प्रदेश में भी भारत जोड़ो उप यात्रा निकाली जा रही है। उसी को दृष्टिगत रखते हुए ब्लॉक लटेरी में भी भारत जोड़ो उप यात्रा लगभग 13 किलोमीटर की लटेरी से ग्राम जावती तक आयोजित की गई।
    जिसमें पूर्व मंत्री राधौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह सम्मिलित हुए। यात्रा लटेरी में रामलीला मंदिर से प्रारंभ हुई जहाँ पूर्व मंत्री ने पूजा अर्चना कर यात्रा में सम्मिलित हुए। इस यात्रा में हजारों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता एकत्रित हुए।यात्रा में नफरत छोड़ो, भारत जोड़ों के नारे लगाए जा रहे थे। यात्रा नगर के मुख्य मार्गो से निकली जहाँ पर अनेक जगह फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। यात्रा लटेरी से ग्राम सुनखेर पहुंची जहाँ यात्रा का भव्य स्वागत किया गया तत्पश्चात यात्रा समापन स्थल ग्राम पंचायत जावती पहुंची। उक्त सभा स्थल पर अनेक नेताओं ने सभा को संबोधित किया जिसमें पूर्व मंत्री प्रभु सिंह ठाकुर, मेहताब सिंह यादव, कांग्रेस जिला अध्यक्ष निशंक जैन ,पूर्व विधायक पानबाई शामिल रही है। वहीं पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने कहां है कि कांग्रेस की परंपरा प्रतिष्ठा और अनुशासन यही रहा है की कांग्रेस सदैव जोडऩे की बात करती है वही विरोधी पार्टी तोडऩे का कार्य करते हुए, भाई भाई से लड़ाने व जातिवाद को बढ़ावा देने का कार्य करती है।


    आज भाजपा के राज मे भय,भ्रष्टाचार, महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है। उक्त कार्यक्रम का संचालन देवी सिंह बघेल द्वारा किया गया तत्पश्चात यात्रा मुबारकपुर पहुंची। यात्री का रात्रि भोज मुबारकपुर पर.. शाम लगभग 6:00 बजे यात्रा मुबारकपुर पहुंची जहाँ पूर्व जनपद अध्यक्ष देवी सिंह बघेल द्वारा यात्रा का भव्य स्वागत कर रात्रि भोज आयोजित किया गया जिसमें पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह का चांदी का मुकुट का तलवार भेंट कर सादगी पूर्ण स्वागत किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता लेखराज सिंह बघेल, पार्वती गग्नेंद्र रघुवंशी, सिंधु विक्रम सिंह, सुरेंद्र उपाध्याय, कांग्रेस मीडिया प्रभारी सतीश श्रीवास्तव, जनडेल सिंह जादौन, सुरेश यादव ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष, केसर खांन, विनोद सेन, लल्ली राम जाटव, नरेश सक्सेना, नसरुद्दीन खान, मनोज अग्रवाल सहित हजारों कांग्रेसी कार्यकर्ता उक्त कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

    Share:

    डिग्री की जिद के साथ परिजनों की चिंताए

    Mon Nov 14 , 2022
    यूक्रेन युद्व में अभी भी जमे हुए है छात्र व छात्राएं जबलपुर। यूक्रेन और रूस के बीच चल रही जंग में बम भले यूक्रेन ओर रूस की सरहदों के अंदर गिर रहे हैं, लेकिन उनका असर जबलपुर के उन छात्र-छात्राओं के भविष्य पर पड़ रहा है, जो यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे थे। […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved