देश राजनीति

AAP : जल मंत्री आतिशी को अस्पताल से मिली छुट्टी, कर रही थीं भूख हड़ताल


नई दिल्ली। लोक नायक अस्पताल (Lok Nayak Hospital) में भर्ती दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी (Atishi ) की तबीयत में सुधार आया है। उन्हें गुरुवार को अस्पताल (hospital) से छुट्टी (discharged) मिल गई है। आतिशी आज व्हीलचेयर पर बैठकर अस्पताल से बाहर निकलती हुई दिखीं। दरअसल, अनशन (hunger strike) के चलते उनकी सेहत काफी बिगड़ गई थी। उन्हें 25 जून को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था। दो दिनों बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।



व्हीलचेयर पर बैठ निकलीं बाहर
आतिशी के अस्पताल से डिस्चार्ज होने का एक वीडियो सामने आया है। वह व्हीलचेयर पर बैठ अपनी गाड़ी तक जाती हुई दिख रहीं हैं। एक महिला ने सहारा देकर आतिशी को वाहन में बैठाया। दरअसल, दिल्ली में पानी की किल्लत को लेकर आतिशी अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठी थीं। अचानक तबीयत बिगड़ने से उन्हें लोक नायक जयप्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल के आपातकालीन आईसीयू (यू सघन चिकित्सा इकाई) में भर्ती कराया गया था।

Share:

Next Post

दो साल पहले ही हो गई थी सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की सगाई?

Thu Jun 27 , 2024
मुंबई (Mumbai) सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल (Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal ) ने दो साल पहले ही सगाई कर ली थी। ये बात हम नहीं कह रहे हैं। ये बात सोशल मीडिया यूजर्स कह रहे हैं। दरअसल, रेडिट पर एक यूजर ने सोनाक्षी की पुरानी तस्वीर शेयर की है जिसमें एक्ट्रेस ने वही अंगूठी पहनी […]