• img-fluid

    आप-कांग्रेस का 5 राज्यों में गठबंधन

  • February 24, 2024

    नई दिल्ली। इंडिया (INDIA) के घटक दलों में सीट बंटवारे को लेकर अब तेजी से फैसला हो रहा है। कई राज्यों में समझौता लगभग अंतिम दौर में है। इसी कड़ी में कांग्रेस और आप के बीच भी 5 राज्यों में गठबंधन लगभग तय है। सीटों पर आज फैसला होगा। दोनों ही दलों के बीच दिल्ली, गुजरात, गोवा, पंजाब, हरियाणा (Delhi, Gujarat, Goa, Punjab, Haryana) में सीटों के तालमेल को लेकर बात हो गई है। आज संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में इसका ऐलान किया जाएगा। उधर कांग्रेस और आप गठबंधन से पांचों राज्यों में भाजपा को बड़ा झटका लग सकता है। कांग्रेस का आप के अलावा बंगाल सहित 3 राज्यों में टीएमसी, महाराष्ट्र में शिवसेना, राकांपा के साथ भी गठबंधन निर्णायक दौर में पहुंच गया है। वहीं दक्षिणी राज्यों में भी कांग्रेस कई दलों से गठबंधन करेगी।


    उत्तरप्रदेश में भाजपा को हो सकता है 27 सीटों पर नुकसान
    लखनऊ। उत्तरप्रदेश में सपा और कांग्रेस के बीच हुए गठबंधन के बाद यहां भाजपा को 27 सीटों का नुकसान होता नजर आ रहा है। यह वे 27 सीटें हैं, जिनमें पिछले चुनाव में मोदी लहर के बावजूद भाजपा मामूली अंतर से जीती थी, जबकि इन सीटों पर सपा के साथ-साथ कांग्रेस का भी अच्छा जनाधार है। ऐसे में दोनों दलों के साथ आने पर वोट प्रतिशत भाजपा से अधिक होगा, जिससे यह सीटें भाजपा से खिसककर इंडिया गठबंधन के खाते में जा सकती हैं। पिछले चुनाव में राज्य की 80 सीटों में से —- सीटों पर भाजपा ने विजय हासिल की थी।

    देश की 385 सीटों पर विपक्ष का सीधा भाजपा से मुकाबला
    नई दिल्ली। इंडिया घटक दलों के बीच सीट शेयरिंग को लेकर तेजी से हो रहे समझौते के बाद देश में 385 सीटों पर अब सीधे विपक्ष के साथ भाजपा का मुकाबला होगा। इनमें से कई सीटों पर इंडिया भाजपा को कड़ी चुनौती देगी। देश के लगभग ऐसे 15 राज्य हैं, जहां पर इंडिया घटक दलों के बीच बड़ा समझौता हुआ है और यहां विपक्ष सीधे मोदी को टक्कर देता नजर आ रहा है। अचानक इंडिया में बढ़ी सक्रियता का असर भाजपा की रणनीति पर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि विपक्षी दलों के बीच हो रहे समझौते के बाद भाजपा अपनी रणनीति बदल सकती है।

    Share:

    एक प्रतिशत ईवीएम ही खराब बेंगलुरु जाएंगी ठीक होने

    Sat Feb 24 , 2024
    इस्तेमाल करने में की लापरवाही आधा प्रतिशत वीवीपैट और बैलेट यूनिट लापरवाही के कारण बिगड़ीं इंदौर। विधानसभा चुनाव (assembly elections) में इस्तेमाल की गई मशीनों को लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के लिए तैयार किया जा रहा है। टेस्टिंग सेशन में इस्तेमाल करने में लापरवाही के कारण 1 प्रतिशत ईवीएम (EVM) जहां खराब पाई गई […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved