• img-fluid

    इंदौर के वार्ड का चुनाव आप और कांग्रेस मिलकर लड़ेंगे

  • September 01, 2024

    • भोपाल से आए निर्देश के बाद लिया नाम वापस

    इंदौर (Indore)। कल अचानक नामांकन फार्म भरने के बाद आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस ले लिया। बताया जा रहा है कि भोपाल से निर्देश आया था कि कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में ही आप पार्टी काम करेगी। लोकसभा चुनाव में इंडिया गंठबंधन में कांग्रेस और आप पार्टी भी शामिल थी। इसी कारण आप पार्टी ने अपने उम्मीदवार नहीं उतारे थे, लेकिन अभी वार्ड क्रमांक 83 के उपचुनाव में आप की ओर से पारस जैन ने अपना नामांकन फार्म दाखिल कर दिया था। कल उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया। इंडिया गठबंधन से समझौते के बावजूद इसके जैन ने अपना नामांकन फार्म जमा कर दिया था।


    वहीं जिस वार्ड में चुनाव हो रहे हैं वहां अधिकतम वोटों से भाजपा जीतती आई है और ऐसे में आप पार्टी का उम्मीदवार मैदान में रहता तो वोटों का प्रतिशत प्रभावित हो सकता था। पिछली बार के निगम चुनाव में यहां से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार को करीब 900 वोट मिले थे। इस कारण प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल ने निर्देश दिया है कि हम कांग्रेस को ही सपोर्ट करेंगे, ताकि भाजपा प्रत्याशी को चुनाव में मात दी जा सके। इसी वजह से प्रत्याशी द्वारा नाम वापस लिया गया है।

    Share:

    इंदौर से महू आ रही उपनगरीय बस उमरिया टोल टैक्स के पास पलटी खाई... कई यात्री हुए घायल

    Sun Sep 1 , 2024
    महू। आज सुबह लगभग 11 बजे इंदौर (Indore) से महू (Mhow) आ रही एक उपनगरीय बस उमरिया (Umaria) स्थित टोल टैक्स (toll tax) के पहले अपना स्वीट्स रेस्टोरेंट के पास पलटी खा गई। प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक बस में दुर्घटना के समय कई यात्री सवार थे जिनमें से लगभग 10-15 यात्रियों के चोटिल होने की […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved