उतार में मोड़ पर खोया संतुलन, जहां झरना गिरता वहां मुंह के बल गिरा
इंदौर। हैंडल (handle) की जगह लकड़ी का टुकड़ा लगाकर बिना ब्रेक (Break) की जुगाड़ की साइकिल से पहाड़ी उतर रहा युवक अंसुतिल होकर पहाड़ी से गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
मानपुर पुलिस ने बताया कि जानापाव पहाड़ी पर पानी की टंकी के पास एक मोड़ आता है। इस मोड़ पर उतरते समय साइकिल सवार युवक अंसुलित होकर खाई में उस जगह गिरा, जहां बरसात के पानी का झरना गिरता है। युवक झरने के पत्थरों में सिर के बल गिरा और उसे गंभीर चोटें आने से उसकी मौत हो गई। मौके पर मिली साइकिल को देखकर लग रहा है कि उसमें लोहे के हैंडल की जगह लकड़ी का डंडा फंसाकर चलाई जा रही थी। साइकिल में ब्रेक भी नहीं थे। इन्हीं दो कारणों के चलते युवक साइकिल को कंट्रोल नहीं कर पाया और हादसे शिकार हो गया। युवक की अभी पहचान नहीं हो पाई है। उसकी उम्र करीब 22 साल के आसपास है। हालांकि उसके हाथ पर विधान लिखा है। आसपास के ग्रामीण भी उसे पहचान नही पाए।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved