• img-fluid

    गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में बनेगा वल्र्ड रिकार्ड

  • July 07, 2024

    • स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों और भाजपा के कार्यकर्ता 14 जुलाई को जुटेंगे पौधारोपण में

    इंदौर। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में शहर में एक नया वल्र्ड रिकार्ड बनाया जाएगा। 14 जुलाई को एकसाथ 11 लाख पौधे रेवती रेंज में लगाए जाएंगे। कार्यक्रम में शाह के अलवा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा और नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्रसिंह भी जुड़ेंगे। इसके लिए स्कूल-कॉलेजों के साथ-साथ भाजपा के कार्यकर्ता भी एकसाथ पौधारोपण करेंगे।

    कल इस को लेकर भाजपा की विधानसभा स्तर पर मैराथन बैठकें ली गईं। सभी विधायकों, विधानसभा प्रभारियों, मंडल अध्यक्षों, पार्षदों और कार्यकर्ताओं से भी कहा गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में पौधारोपण के लिए स्थान चिन्हित करके रखे। उन्हें सभी सुविधाएं निगमद्वारा उपलब्ध कराई जाएगी। कल इस अभियान का शुभारंभ संतों की मौजूदगी में उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने किया। अब 9 जुलाई को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कार्यक्रम में आएंगे। इसके बाद आखिरी दिन 14 जुलाई को एक बड़ा आयोजन होना है, जिसमें पूरे शहर में 11 लाख पौधे लगाए जाना है। इस दिन वल्र्ड रिकार्ड भी बनाया जाएगा। इस आयोजन में 51 संस्थाओं द्वारा 67 हजार 203, 90 स्कूल एवं कॉलेजों के विद्यार्थियों द्वारा 32 हजार एवं 60 विभिन्न संगठनों के 23 हजार से अधिक लोग भाग लेंगे।


    9 झोन 80 सबझोन में होगा पौधारोपण
    पौधारोपण सुचारू रूप से हो, इसके लिए रेवती रेंज को 9 झोन में बांटा गया है। यहां 80 सबझोन भी बनाए गए हैं। इसके लिए 8 से 10 समन्वयक रहेंगे और पार्षदों को भी जवाबारी दी जाएगी। इसके पहले 9 जुलाई को फॉरेस्ट कैंप में पौधारोपण के लिए 10 शैक्षणिक संस्थाओं से 1700 छात्र आएंगे।

    3 लाख गड्ढें और होना है
    कल विजयवर्गीय ने पितृपर्वत पर हुए कार्यक्रम मे कहा कि पहले 51 लाख पौधे लगाना बड़ा कठिन काम लग रहा था, लेकिन इंदौर के लोगों ने इसे मुमकिन कर दिखाया। अभी तक कुल 48 लाख गड्ढें किए जा चुके हैं और अब मात्र 3 लाख गड्ढें होना है जो एक-दो दिन में हो जाएंगे। गड्ढें खोदने के काम में 70 मशीनें लगाई गई है। पूरे शहर में 19 लाख पौधे लगा जाएंगे, इसमें 5 लाख शहर के बगीचों में, 3 लाख आईडीए द्वारा और 20 लाख नगर निगम द्वारा लगाए जाएंगे।

    गिनीज बुक की टीम ने की तैयारी
    गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम के दौरान गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड की टीम भी मौजूद रहेगी। हालांकि टीम के कुछ सदस्य इंदौर पहुंच चुके हैं और वह अपने-अपने स्तर पर पौधारोपण अभियान की जानकारी एकत्रित कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि अभी तक 51 लाख पौधों का रिकॉर्ड नहीं है। 14 जुलाई को इंदौर में 11 लाख पौधे लगाए जाना है। इसे गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया जाएगा।

    Share:

    खजराना की कई सम्पत्तियों के खाते ही नहीं खुले, उडऩदस्ते ने पकड़े मामले

    Sun Jul 7 , 2024
    इन्दौर। कल नगर निगम राजस्व विभाग के उडऩदस्ते ने शाम को खजराना, बायपास और उसके आसपास के इलाकों में सम्पत्तियों के सर्वे का अभियान चलाया। इस दौरान वहां बड़ी संख्या में कई ऐसी सम्पत्तियां मिलीं, जिनके खाते ही नहीं खुले थे और वहां वर्षों से व्यावसायिक गतिविधियां भी संचालित हो रही थीं। ऐसी सम्पत्तियों के […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved