• img-fluid

    कार में फर्जी प्लेट लगा कर भागलपुर में फ्रॉड का अजीबोगरीब मामला, पुलिस ने पति-पत्नी को दबोचा

  • August 04, 2024

    भागलपुर। बिहार के भागलपुर जिले में धोखाधड़ी का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। इस मामले को सुनकर हर कोई हैरान रह गया। जिले के एक व्यक्ति ने वरीय उप समाहर्ता (ADM) की प्लेट को आपने कार में लगाकर कई लोगों से ठगी कर ली। जब भागलपुर पुलिस के संज्ञान में यह बात आई तो इस मामले में कार्रवाई की गई।

    दरअसल, जोगसर थाना के अंतर्गत राज पांडेय नाम के एक शख्स ने अपने लग्जरी कार में बिहार सरकार के वरीय उप समाहर्ता (ADM) की प्लेट लगा के कई लोगों से ठगी की है। जोगसर पुलिस ने राज पांडेय और उसकी पत्नी पुष्पा पांडेय को गिरफ्तार कर लिया है।

    पुलिस टीम ने दोनों को जोगसर थाना क्षेत्र के खरमनचक मोहल्ला स्थित उसके आवास के पास से तब गिरफ्तार किया, जब दोनों अपनी सफेद रंग की लग्जरी कार से कहीं बाहर जा रहे थे। उसी दौरान पुलिस टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर थाने ले आई। कार के आगे बिहार सरकार, वरीय उप समाहर्ता (ADM) का लाल रंग की प्लेट लगी हुई थीषृ। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए वाहन को जब्त कर लिया है।


    आरोपी युवक के खिलाफ दर्ज धोखाधड़ी के एक केस में जोगसर थानाध्यक्ष कृष्ण नंदन कुमार सिंह पुलिस बल के साथ खरमनचक मोहल्ला स्थित उसके घर पहुंचे थे। दोनों राज पांडेय और उसकी पत्नी पुष्पा पांडेय सफेद रंग की BR 01 PG 9119 नंबर की लग्जरी कार से कहीं बाहर जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस टीम में दोनों को धर दबोचा और थाने पर ले आई।

    थानाध्यक्ष ने उससे वरीय उप समाहर्ता (ADM) होने की संबंधी पूछताछ की। इस पर आरोपी राज पांडेय किसी प्रकार का वैध कागजात पुलिस को नहीं दिखा पाया। साथ ही पुलिस को कोई भी संतोषजनक जवाब भी नहीं दे पाया। तभी गाड़ी पर सवार राज पांडेय के दोनों पैर में प्लास्टर पाया गया। पूछने पर हड्डी टूटने और उसका इलाज कराने की बात कही।

    पुलिस ने कहा कि अस्वस्थ होने की स्थिति में राज पांडेय और उसकी पत्नी पुष्पा पांडेय को पीआर बांड पर छोड़ दिया गया है। इसके साथ ही जोगसर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर कृष्णनंदन कुमार सिंह ने बताया कि दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। राज पांडेय के खिलाफ पूर्व में जोगसर, नाथनगर व पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी के पुलिस स्टेशनों भी कई केस दर्ज हैं। राज पांडेय ने भागलपुर, खगड़िया, मुंगेर, बांका समेत कई जिलों में सैकड़ों लोगों को फर्जी आर्म्स लाइसेंस बांटे थे। एक लाइसेंस के लिए वह 4 से 5 लाख रुपये तक लेता था।

    Share:

    'अब मुसलमानों को...', वक्फ बोर्ड में संशोधन के प्रस्ताव पर भड़के मौलाना साजिद रशीदी

    Sun Aug 4 , 2024
    डेस्क: अखिल भारतीय इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक पर विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अब मुसमानों को सड़क पर आना होगा. रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने किसान आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि जैसे किसानों ने शहादत देकर तीन कानून वापस करवाए थे, वैसे ही अब मुसलमानों […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    मंगलवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved