• img-fluid

    इंदौर के होटल में फौजी ने महिला से किया दुष्कर्म, प्राइवेट पार्ट में डाला कांच का गिलास

  • September 14, 2024

    इंदौर। इंदौर (Indore) में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। एक आर्मी के जवान (army soldier) ने एक बैंककर्मी की पत्नी के साथ बर्बरतापूर्ण तरीके से दुष्कर्म (Bank employee’s wife raped) किया। आरोपी ने न केवल महिला के साथ दुष्कर्म किया बल्कि उसके प्राइवेट पार्ट में कांच का ग्लास भी डाल दिया। इस घटना के बाद महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

    दरअसल, यह घटना शुक्रवार देर रात एबी रोड स्थित एक होटल में हुई। बताया जा रहा है कि आरोपी संजय यादव ने महिला को एक होटल में मिलने के लिए बुलाया था। वहीं पर उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया फिर बाद में उसके प्राइवेट पार्ट में कांच का ग्लास डाल दिया। पीड़िता ने शनिवार को महिला थाने में जाकर इस घटना की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी संजय यादव को गिरफ्तार कर लिया है।


    पुलिस ने बताया कि पीड़ित महिला रोते हुए थाने पहुंची। इस दौरान वह ठीक से चल भी नहीं पा रही थी। रात में उससे दुष्कर्म हुआ था, इस कारण काफी ब्लीडिंग भी हो रही थी। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने घटना का अश्लील वीडियो बना लिया था और वह उसे लगातार ब्लैकमेल कर रहा था। महिला ने बताया कि ब्लैकमेल करके ही वह उसे होटल बुलाया था।

    पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी फौजी ने दुष्कर्म के बाद उससे 50 हजार रुपए मांगे थे। इसके बाद वह रुपये निकालने के लिए एटीएम का बहाना बनाया। बाद में पीड़िता महिला थाना पहुंची। जानकारी के मुताबिक आरोपी यूपी के इटावा का रहनेवाला है और दोनों की जान-पहचान एक कैंटिन में हुई थी। इसके बाद दोनों कई बार मिले थे।

    Share:

    हिजबुल्लाह ने इजरायल पर किया बड़ा हमला, दागे 1300 से ज्यादा ड्रोन और रॉकेट, तबाह हुआ मिलिट्री बेस

    Sat Sep 14 , 2024
    नई दिल्ली: ईरान समर्थित लेबनान (Iran-backed Lebanon) के आतंकी समूह हिजबुल्लाह (Hezbollah) ने शनिवार को इजरायली टारगेट्स (Israeli Targets) पर 1307 ड्रोन्स और सैकड़ों रॉकेटों से हमला किया. दावा किया गया है कि सभी ड्रोन्स इजरायली टारगेट पर सटीक तरीके से गिरे. लेकिन इजरायल का कहना है कि उसके आयरन डोम ने अधिकतर हमलों को […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    बुधवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved