• img-fluid

    दरियानी के घर से इंदौर की फाइलें मिलने के मामले में अलग से दर्ज होगा केस

  • October 01, 2021

    दूसरों के नाम पर प्रॉपर्टी, पॉलिसी और गाडिय़ां, सभी को दिए नोटिस, बनेंगे आरोपी
    इंदौर।  ईओडब्ल्यू उज्जैन (EOW Ujjain) ने कल टीएंडसीपी देवास (T&CP Dewas) में पदस्थ मानचित्रकार (cartographer) विजय दरियानी (Vijay Dariani) के इंदौर और देवास के ठिकानों पर छापा मारकर उसकी करोड़ों की संपत्ति (Property) का खुलासा किया था। उसके घर से पुलिस (Policy) को इंदौर की कई फाइलें मिली हैं, जबकि वह पांच साल से देवास में है। इसके चलते पुलिस उसके खिलाफ अलग से पद के दुरुपयोग का केस दर्ज करने वाली है। इसके अलावा उसने जिन लोगों के नाम से गाडिय़ां, प्रॉपर्टी और पॉलिसी ले रखी हैं वो भी आरोपी बनेंगे।
    ईओडब्ल्यू एसपी (उज्जैन) दिलीप सोनी (Dilip Soni) ने बताया कि दरियानी के घर से इंदौर से संबंधित कई फाइलें मिली हैं। इसके चलते उसके खिलाफ पद के दुरुपयोग का केस अलग से दर्ज किया जा रहा है। वहीं वह किन लोगों के साथ मिलकर देवास (Dewas) में रहते हुए भी इंदौर में खेल कर रहा था, उनके बारे में उससे पूछताछ की जाएगी। इसके अलावा छापे (Raid) के दौरान उसके घर से ऐसे कई दस्तावेज मिले हैं, जो दूसरों के नाम पर हैं। इन सभी लोगों को नोटिस (Notice) दिया गया है, क्योंकि यह सब उसके भ्रष्टाचार (Corruption) में शामिल हैं। जांच के बाद ऐसे सभी लोगों को भी आरोपी बनाया जाएगा।


    आलमारी के लॉकर के अंदर था लॉकर
    एसपी ने बताया कि छापे के दौरान जब दरियानी से आलमारी (Wardrobe) की चाबी मांगी गई तो वह चाबी खोने का बहाना करता रहा। जब उससे सख्ती की गई तो दोपहर चार बजे दीवार के अंदर छुपाकर रखी आलमारी की चाबी दी। आलमारी खोली तो उसमें लॉकर के अंदर भी एक लॉकर था, जिसमें 19 लाख रुपए निकले।


    15 बैंक खातों में करोड़ों के ट्रांजेक्शन
    पुलिस (Police)  ने बताया कि दरियानी के घर से 15 बैंक खातों की जानकारी निकली है, जिनमें करोड़ों के ट्रांजेक्शन हैं। इसके चलते सभी बैंकों को पत्र लिखकर उसकी जानकारी मांगी गई है। कई ट्रांजेक्शन बेनामी प्रतीत हो रहे हैं।


    जोडिएक मॉल में 1200 स्क्वेयर फीट के शोरूम के दस्तावेज
    दरियानी के यहां छापे में उसके मकान, फॉर्म हाउस और दुकानों की जानकारी मिली थी। जब्त दस्तावेज की जांच में स्कीम नंबर 140 स्थित जोडिएक मॉल में 1200 स्क्वेयर फीट के एक शोरूम के भी दस्तावेज मिले हैं। इसकी जानकारी नगर निगम (municipal Corporation)  और रजिस्ट्रार से एकत्रित की जा रही है।


    ईडी और आयकर को सूचना
    एसपी का कहना है कि दरियानी के घर से कई बेनामी दस्तावेज मिले हैं, जो बताते हैं कि काले धन को सफेद करने के लिए उसने कई लोगों के नाम का उपयोग किया है। इसके चलते ईडी (ED) और आयकर विभाग (Income Tax Department) को भी इसकी जानकारी दी जा रही है। वे अपने स्तर पर जांच करेंगे।

    Share:

    ट्विंकल खन्ना से कही गई थी 'मंदाकिनी' जैसा सीन देने की बात, मिला ऐसा जवाब की बोलती हो गई बंद

    Fri Oct 1 , 2021
    डेस्क। शानदार लेखिका और पूर्व अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना अपने तेज दिमाग और हाजिरजवाबी के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने करीब 13 साल फिल्मों में काम किया था लेकिन जब उन्हें लगा कि वो एक सफल अभिनेत्री नहीं बन सकती हैं तो उन्होंने अभिनय से किनारा कर लिया। हालांकि ट्विंकल सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved