नई दिल्ली। अगर आप रात के वक्त आसमान में चमकते सितारों (Twinkling Stars in the sky) को देखना पसंद करते हैं, तो आज का दिन आपके लिए खास हो सकता है! वैज्ञानिकों का कहना है कि आज रात आसमान ( sky) में एक दुर्लभ नजारा (Rare sight) देखने को मिल सकता है। ऐसा दावा है कि आज T Coronae Borealis (T CrB) नाम का एक तारा फट (Star Explode) सकता है। आकाश में एक दुर्लभ खगोलीय घटना 80 साल बाद हो रही है। आखिरी बार 1946 में ऐसा देखा गया था। अगर यह तारा फटता है, तो कुछ रातों तक इसे हम नंगी आंखों से देख सकते हैं।
क्या है यह घटना?
T CrB एक द्वितारा प्रणाली यानी बाइनरी स्टार सिस्टम है, जो पृथ्वी से 3000 प्रकाशवर्ष दूर स्थित है। इसमें दो तारे होते हैं। पहला लाल दानव तारा, जो ठंडा हो रहा है और लगातार अपना पदार्थ छोड़ रहा है। दूसरा सफेद बौना तारा। यह पदार्थ को खींचकर अपने पास जमा करता है। जब यह पदार्थ बहुत अधिक जमा हो जाता है, तो इसमें एक थर्मोन्यूक्लियर विस्फोट होता है, जिससे यह अचानक बहुत चमकीला हो जाता है और पृथ्वी से दिखाई देने लगता है।
कब और कितनी देर तक दिखेगा?
वैज्ञानिकों के अनुसार, यह 27 मार्च को फट सकता है। अगर ऐसा हुआ, तो यह कुछ रातों तक हमें सामान्य रूप से दिख सकेगा। दूरबीन से देखने पर इसे एक हफ्ते से ज्यादा समय तक देखा जा सकेगा। इसकी चमक उत्तर तारे के बराबर हो सकती है।
वैज्ञानिकों की राय
SETI इंस्टीट्यूट और Unistellar के खगोलशास्त्री फ्रैंक मार्चिस के अनुसार, T CrB में लगातार बदलाव देखे गए हैं, जो संकेत देते हैं कि यह तारा विस्फोट के लिए तैयार हो रहा है।
हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि यह अभी भी एक सैद्धांतिक अनुमान है और यह सटीक रूप से बताना असंभव है कि विस्फोट कब होगा। अगर यह नोवा विस्फोट होता है, तो यह एक ऐतिहासिक खगोलीय घटना होगी, जिसे बिना किसी दूरबीन के भी देखा जा सकेगा।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved