• img-fluid

    मोदी जी के जन्मदिवस पर रेलवे स्टेशन में हुआ वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम

  • September 18, 2022

    सिवनी। नगर में नवनिर्मित रेलवे स्टेशन में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ। उक्त वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्लेटफॉर्म के आसपास फलदार, छायादार एवं आकर्षक वृक्षों का रोपण किया गया। विदित हो की देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी नगर दक्षिण मंडल व भारतीय जनता युवा मोर्चा के संयुक्त तत्वाधान में वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉक्टर ढाल सिंह बिसेन जी ने बताया कि उक्त रेलवे स्टेशन का कार्य पूर्णता की ओर है और एक नई बिल्डिंग जोकि सर्व सुविधा युक्त होगी वह भी शीघ्र तैयार होकर उपलब्ध होने वाली है, वृक्षारोपण का कार्यक्रम वर्तमान पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए बहुत ही उचित स्थान पर किया गया इसके लिए डॉ ढालसिंग बिसेन जी ने संगठन को धन्यवाद दिया। वहीं भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री आलोक दुबे जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि माननीय मोदी जी एक अद्वितीय व्यक्तित्व है। मोदी जी के द्वारा जितनी भी योजनाएं लाई गई हैं वह सभी जन हितेषी हैं और जनप्रतिनिधियों के साथ साथ हम कार्यकर्ताओं की भी जिम्मेदारी बनती है कि हम उन योजनाओं को जनता तक पहुंचा करके पूर्ण करें।


    कार्यक्रम में मुख्य रूप सेआलोक दुबे जी जिला भाजपा अध्यक्ष, डॉ ढालसिंग बिसेन जी सांसद बालाघाट सिवनी, श्री सुजीत जैन जी जिला प्रभारी बैतूल पूर्व जिला अध्यक्ष सिवनी, श्री प्रेम तिवारी जी पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा, श्री गजानन पंचेश्वर जी, जिला महामंत्री भाजपा, अजय डागोरिया जी जिला भाजपा महामंत्री, प्रदीप राय जी, जिला उपाध्यक्ष, संजीव मिश्रा जी जिला मंत्री भाजपा, अभिषेक दुबे जी नगर अध्यक्ष दक्षिण मंडल युवराज सिंह राहंगडाले जी भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाअध्यक्ष, नरेंद्र ठाकुर (पूर्व उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी सिवनी) परसराम सनोडिया जी, कीरत सिंह बघेल जी, सुनील बघेल जी, संजय खंडाइत जी संतोष नगपूरे जी, नरेंद्र ठाकुर जी, दिनेश कांगडे जी, राजू यादव जी, दिलीप अग्रवाल जी, प्रवीण भारद्वाज जी, ऋषभ चौरसिया जी, मयंक पवमे, खुशेन्द्र पवार जी, रोहित साहू जी शुभम राजपूत जी, अभिषेक बघेल जी, शुभम राजपूत करणी सेना, गौरव उपाध्याय जी, संदीप माना ठाकुर जी राम गोपाल जयसवाल जी अंचल चौरसिया जी विक्रांत दुबे जी, अवधेश पिंकी त्रिवेदी जी, नितिन सोनी जी, संदीप दुबे जी, अंजू तेलंग दीदी राज ठाकुर जी संजीव मिश्रा जी, राजा पराते जी, रामजी चंद्रवंशी जी, रमेश मरकाम जी, रवि सैयाम जी, मुरली शर्मा जी,दिलीप दुदानी जी, राजा बघेल जी, अतुल अग्रवाल जी, लवकेश त्रिवेदी जी, सतीश दुबे जी, नरेश गिरी जी,गगन विश्वकर्मा जी, राजकुमार वर्मा जी, गजेंद्र आवले जी, गोलू सोनी जी, सुनील डेरिया जी, अब्दुल रशीद कुरेशी जी, एडवोकेट अंकित ठाकुर जी, ओम प्रकाश शर्मा जी, डॉक्टर भूपेंद्र मिश्रा जी, हितेंद्र साहू जी, खुशाल माना ठाकुर जी, ऋषि प्रजापति जी, अशोक बरमैया जी, दिनेश कश्यप जी, मंगलेश कश्यप जी, अजय गहलोत जी की उपस्थिति रही।

    Share:

    बंडोल पुलिस की सक्रियता के चलते गीता पहुंची अपने घर

    Sun Sep 18 , 2022
    सिवनी। बंडोल पुलिस की सक्रियता के चलते एक युवती को पुलिस ने उसके घर का पता लगाकर सकुशल घर पहुंचाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बंडोल में रात के समय एक युवती घूमते हुए नजर आई जिसकी जानकारी बंडोल ग्राम पंचायत के सरपंच पति भूरा पहलवान एवं उपसरपंच धन सिंह बघेल ने बंडोल पुलिस को दिया […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved