img-fluid

कुत्तों से बचने के चक्कर में कुएं में गिरा शख्स; तीन दिन बाद निकला बाहर

  • March 29, 2025

    संभाजीनगर। महाराष्ट्र (MH) के छत्रपति संभाजीनगर जिले (Chhatrapati Sambhajinagar district) के कन्नड़ में कुत्तों के झुंड (Pack of Dogs) से खुद को बचाने की कोशिश में एक व्यक्ति कुएं में गिर गया, जिसके बाद वह लगभग 48 घंटे तक उसमें फंसा रहा। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

    पिशोर पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि संदीप घाटकावड़े 30 साल के हैं। वह कुएं के किनारे बंधी रस्सी को पकड़कर किसी तरह जीवित बच गए। उन्होंने बताया, ‘मंगलवार को शाम करीब 4 बजे घाटकावड़े कुत्तों से खुद को बचाने की कोशिश में 60 फुट गहरे कुएं में गिर गया जिसमें 10 फुट तक पानी था। किसी ने उसे कुएं में गिरते नहीं देखा और उसकी आवाज राहगीरों तक नहीं पहुंच सकी, जिससे वह कुएं में काफी समय तक फंसा रहा।’

    पिशोर पुलिस थाने के अधिकारी वसंत पाटिल ने बताया, ‘गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे के आसपास कुछ बच्चे मधुमक्खी के छत्ते की तलाश में कुएं के पास पहुंचे। हलचल देखकर घाटकावड़े चिल्लाया, जिससे बच्चे सतर्क हो गए। उन्होंने आसपास के वयस्कों को बुलाया। उसे एक टायर की मदद से कुएं से बाहर निकाला गया।’ अधिकारी ने बताया कि घाटकावड़े ने मंगलवार दोपहर से कुछ नहीं खाया था। डॉक्टर ने उसकी जांच करके उसे उसके गृहनगर जालना जाने की इजाजत दे दी।

    दत्तक पुत्री की हत्या के आरोप में दंपति गिरफ्तार
    छत्रपति संभाजीनगर जिले में एक दंपति को अपनी 4 वर्षीय दत्तक पुत्री की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सिल्लोड निवासी आरोपी फौजिया शेख और उसके पति फहीम शेख ने बच्ची का क्रियाकर्म जल्दबाजी में करने का प्रयास कर अपराध को छिपाने की भी कोशिश की। दंपति ने पुलिस को बताया है कि उन्होंने 6 माह पहले आयत नाम की बच्ची को गोद लिया था। बच्ची को बुधवार सुबह करीब 3 बजे उप-जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। अधिकारी ने बताया कि उनके इलाके के किसी व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि बच्ची की मौत किसी बीमारी या किसी स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं जैसे किसी प्राकृतिक कारण से नहीं हुई है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और फौजिया व फहीम को आयत का शव दफनाने से रोका और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

    Share:

    इंदौर की प्रस्तावित गाइड लाइन को आज भोपाली मंजूरी, मुख्यमंत्री ने भी दिखाई हरी झंडी

    Sat Mar 29 , 2025
    गत वर्ष का राजस्व रिकॉर्ड भी टूटा, कल गुड़ी पड़वां पर शुभ मुहूत्र्त के चलते रहेगी भीड़, पंजीयन विभाग ने किए विशेष बंदोबस्त इंदौर। वित्त वर्ष के बचे दिनों में रजिस्ट्री कराने वालों की भीड़ पंजीयन विभाग में उमड़ रही है। कल भी 1600 से अधिक रजिस्ट्रियां हुईं और 50 करोड़ रुपए का राजस्व हासिल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    मंगलवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved