• img-fluid

    65000 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से धरती के करीब आ रहा विशाल उल्कापिंड, जानें पृथ्वी को कितना खतरा

  • July 06, 2024

    वॉशिंगटन: धरती के लिए अंतरिक्ष (space) से एक बड़ा खतरा आ रहा है। नासा (NASA) ने चेतावनी दी है कि एक एस्टेरॉयड (Asteroid) हमारे ग्रह के करीब आ रहा है। इसका नाम 2024 MT-1 है। 65215 किमी प्रति घंटे (65000 km per hour) की रफ्तार (speed) से यह आश्चर्यजनक गति से पृथ्वी (Earth) की ओर बढ़ रहा है। यह एस्टेरॉयड लगभग 260 फीट व्यास वाला है। 8 जुलाई 2024 को पृथ्वी के सबसे करीब पहुंचने की उम्मीद है। क्षुद्रग्रह 2024 MT1 का पता नासा ने पहली बार नियर-अर्थ ऑब्जेक्ट ऑब्जर्वेशन प्रोग्राम के जरिए लगाया था। यह प्रोग्राम पृथ्वी के करीब आने वाले एस्टेरॉयड और धूमकेतुओं को ट्रैक करता है।



    इन वस्तुओं की निगरानी के लिए जमीन-आधारित दूरबीनों और रडार प्रणालियों के एक नेटवर्क का इस्तेमाल किया जाता है। 2024 एमटी-1 की खोज इसके आकार और गति के कारण चिंता बढ़ गई है। हालांकि नासा ने आश्वासन दिया है कि पृथ्वी से इसके टकराने का तुरंत कोई खतरा नहीं है। नासा की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी (JPL) की ओर से एस्टेरॉयड के पथ की बारीकी से निगरानी की गई है। जेपीएल का एस्टेरॉयड वॉच डैशबोर्ड क्षुद्रग्रह की स्थिति, गति और पृथ्वी से दूरी पर रियल टाइम डेटा देता है। जेपीएल के मुताबिक 2024 एमटी 1 पृथ्वी से लगभग 15 लाख किमी की दूरी से गुजरेगा। जो पृथ्वी और चंद्रमा की दूरी से चार गुना ज्यादा है।

    पृथ्वी के लिए बन सकता है खतरा
    इस आकार के एस्टेरॉयड खतरनाक माने जाते हैं। क्योंकि अगर यह पृथ्वी से टकरा जाएं तो बड़ा नुकसान कर सकते हैं। 2024 MT1 जैसे एस्टेरॉयड के प्रभाव से बड़े पैमाने पर तबाही हो सकती है। यह बड़े पैमाने पर विस्फोट, आग और सुनामी ला सकते हैं। हालांकि नासा का ग्रह रक्षा समन्वय कार्यालय (PDCO) ऐसे खतरों को कम करने की रणनीतियों पर सक्रिय रूप से काम कर रहा है। PDCO ऐसी टेक्नोलॉजी बनाने में लगा है जो इन खतरों को रोक सके।

    एस्टेरॉयड से टकराया था अंतरिक्ष यान
    एस्टेरॉयड के खतरों से निपटने के लिए नासा का डार्ट मिशन महत्वपूर्ण रहा है। इस मिशन के तहत एक उल्कापिंड से अंतरिक्ष यान की टक्कर कराई गई थी। नवंबर 2021 में इस मिशन को लॉन्च किया गया था। सितंबर 2022 में यह एस्टेरॉयड डिमोर्फोस से टकराया था। 2024 MT1 की खोज से खगोलविदों के बीच रुचि जग गई है। दुनिया भर की वेधशालाएं क्षुद्रग्रह के नजदीक पहुंचने पर उसके तस्वीरें और डेटा कैप्चर करने की तैयारी कर रही हैं।

    Share:

    शहीद कुलभूषण मांटा को शौर्य चक्र, गोली लगने के बाद पकड़ा था जिंदा आतंकी

    Sat Jul 6 , 2024
    शिमला (Shimla)। बेटे का नाम लेते ही मां की आंखों से आंसू (Tears from eyes) बहने लगते हैं और साथ में खड़ी शहीद की पत्नी (wife of a martyr) निशब्द हैं. वह बस बीच बीच में पलके झपकाते हुए एक नजर से सामने टकटकी लगाए खड़ी हैं. चेहरे पर कोई भाव नहीं है. मानों शून्य […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved