• img-fluid

    इंदौर से जिराती पर बन सकती है सहमति, लालवानी भी दौड़ में

  • March 01, 2024

    मध्यप्रदेश की सीटों पर मंथन के बाद लौटे मुख्यमंत्री

    इंदौर। भाजपा (BJP) के लोकसभा उम्मीदवारों (lok sabha candidates) की पहली सूची आज जारी होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि मध्य रात्रि के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री और संगठन के पदाधिकारियों से केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्यों ने चर्चा की और नाम फाइनल किए। मुख्यमंत्री (Chief Minister) तो आज सुबह प्रदेश लौट आए हैं। वहीं इस बीच पूर्व विधायक और प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती का नाम सबसे ऊपर आ गया तो दूसरे नंबर पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव का नाम है। वर्तमान सांसद शंकर लालवानी भी अपने नाम को लेकर आशान्वित हैं कि दूसरी बार भी पार्टी उन्हें टिकट देगी। रायशुमारी के बाद बुधवार को भोपाल में बैठक हुई और वहां से नामों का पैनल बनाने के बाद उसे दिल्ली में होने वाली केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में भेज दिया गया था। कल शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री अमित शाह तथा पाटी के अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा की समिति के सदस्यों के साथ बैठक हुई और उसमें राज्यवार प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा की गई। बताया जा रहा है कि रात 2 बजे मध्यप्रदेश का नंबर आया और ेप्रदेश के पदाधिकारियों तथा मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ समिति के सदस्यों ने चर्चा की। पहले दौर में करीब डेढ़ सौ नाम तय होने की जानकारी सामने आ रही है, जिनमें प्रदेश के नाम भी शामिल हैं। जो जानकारी सामने आ रही है, उसमें जीतू जिराती के नाम पर अधिकांश विधायकों ने सहमति जताई है और उनका नाम रायशुमारी में दिया था। जिराती मंत्री गुट के नजदीकी हैं और मंत्री गुट भी उनका सपोर्ट कर रहा है। वहीं सांसद शंकर लालवानी भी दूसरी बार टिकट चाह रहे हैं। उनके नाम पर भी चर्चा हुई है। वैसे पार्टी इसके पहले 15 सांसदों के टिकट काटने का इशारा कर चुकी है। लालवानी को टिकट मिलेगा या नहीं यह उनकी परफार्मेंस पर तय करेगा। महापौर पुष्यमित्र भार्गव और भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे का नाम भी चर्चा में आया है और उन पर भी चर्चा की गई है। वहीं सूत्रों का कहना है कि इंदौर सीट पर कोई नया चेहरा या महिला उम्मीदवार का नाम भी लाया जा सकता है। आज सूची जारी होने की संभावना जताई जा रही है।

    Share:

    आधी रात तक चली भाजपा चुनाव समिति की बैठक... उम्मीदवारों के नामों का ऐलान आज या कल, 350 सीटों पर मंथन... 120 नाम तय...

    Fri Mar 1 , 2024
    नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की रात 10.45 बजे से 3.50 तक चली मैराथन बैठक में 8 राज्यों की 350 सीटों पर मंथन किया गया। इनमें मध्यप्रदेश सहित कई राज्यों के 120 से अधिक नाम फाइनल कर लिए गए हैं। पार्टी आज या कल उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करेगी। […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved