• img-fluid

    जापान की समुद्री सीमा में घुसा चीन का जहाज, टोकियो ने लड़ाकू विमानों और युद्धपोतों से किया पीछा

  • August 31, 2024

    टोकियो। चीन (China) अपनी घुसपैठ करने की आदतों से बाज नहीं आ रहा है। दूसरे देशों के जल क्षेत्र से लेकर जमीन तक पर चीन की बुरी नजर है। वह दूसरों के क्षेत्र पर अपना कब्जा जमाना चाहता है। ताजा घटना जापान (Japan) से जुड़ी है। आरोप है कि चीन ने अपनी जहाजों को जापानी समुद्री सीमा में घुसा दिया। इससे हलचल मच गई। जापान की नौसेना ने तब चीनी जहाज का पीछा कर लिया। इसके लिए जापान ने अपने लड़ाकू विमानों (fighter jets) और युद्धपोतों (Warships) को चीनी जहाजों के पीछे लगा दिया। फिर चीन को वापस अपनी सीमा में लौटना पड़ा।


    घटना के बाद जापान ने शनिवार को अपनी समुद्री सीमा में एक चीनी सर्वेक्षण पोत के घुसने का आरोप लगाया और इस सिलसिले में यहां चीनी दूतावास के माध्यम से अपना औपचारिक विरोध दर्ज कराया। जापान के विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी। विदेश मंत्रालय ने जापान के दक्षिण-पश्चिमी प्रांत कागोशिमा में इस जहाज के नजर आने के बाद ‘‘कड़ी चिंता’’ प्रकट की। जापान के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि स्थानीय समयानुसार सुबह छह बजे उसकी समुद्री सीमा में यह चीनी जहाज दिखा जो आठ बजे से कुछ समय पहले वहां से चला गया।

    Share:

    पुलिसकर्मियों की काली करतूत आई सामने, जांच के दौरान शख्स की जेब में डाली ड्रग्स की पुड़िया

    Sat Aug 31 , 2024
    मुंबई। मुंबई (Mumbai) में खार इलाके (Khar Areas) में पुलिस (Police) की काली करतूत सामने आई है। दरअसल खार पुलिस स्टेशन में तैनात चार अधिकारियों ने कलीना इलाके में एक व्यक्ति को फंसाने की नीयत से उसकी जेब (Pocket) में ड्रग्स (Drugs ) डाल दिया और फिर उसे गिरफ्तार करने की कोशिश की। यहां कलीना […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved