• img-fluid

    सुबह सैर पर निकली 76 वर्षीय बुजुर्ग महिला, 10-12 कुत्तों ने हमला कर मार डाला

  • August 28, 2024

    बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में कुत्तों के हमले का खौफनाक मामला सामने आया है। दरअसल, बुधवार को बेंगलुरु में सुबह की सैर पर निकली 76 वर्षीय बुजुर्ग महिला को करीब दर्जन भर कुत्तों ने हमला कर के मार डाला है। पुलिस ने जानकारी दी है कि मृतक महिला भारतीय वायुसेना के एक कर्मी की सास हैं।

    पुलिस ने बताया है कि बेंगलुरु में राजदुलारी सिन्हा नाम की 76 वर्षीय महिला सुबह की सैर पर निकली थी। सुबह करीब 6.30 बजे जलाहल्ली स्थित एयरफोर्स ईस्ट 7वें आवासीय शिविर के मैदान में कम से कम 10-12 कुत्तों ने महिला पर अचानक हमला कर दिया। कुत्तों के हमले में उन्हें गंभीर चोटें आईं और अस्पताल ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया है कि महिला की मौत के मामले में गंगम्मा गुडी थाने में एक केस दर्ज किया गया है।


    सोशल मीडिया X पर एक शख्स ने भी खुद को इस घटना का चश्मदीद बताया है। उसने कहा कि आज सुबह जो उसने देखा वह दुखद है। एयरफोर्स मैदान में दर्जन भर आवारा कुत्तों ने एक महिला पर हमला कर दिया। शख्स ने कहा कि मैं उनकी कोई मदद नहीं कर सका। उसने बताया कि ऊंची दीवार होने के कारण वह बुजुर्ग महिला को कुत्तों के हमले से बचा नहीं सका। उसने कहा कि गुहार लगाने के बाद कुछ लोगों को बुलाया गया जो कि महिला को हॉस्पिटल ले गए। हालांकि, महिला की जान नहीं बच पाई।

    Share:

    पति से फोन पर झगड़ा हुआ तो 3 बच्चों के साथ तालाब में कूदी महिला, चारों लोगों की हुई मौत

    Wed Aug 28 , 2024
    सीतामढ़ी। बिहार के सीतामढ़ी जिले के बेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत श्रीरामपुर गांव में एक महिला ने अपने पति के साथ हुए विवाद के बाद अपने तीन बच्चों सहित एक तालाब में कूद कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। सीतामढ़ी जिले के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि चारों शवों को […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved