• img-fluid

    पेंशन के लिए रेंगते हुए पंचायत ऑफिस पहुंची 74 साल की विकलांग महिला

  • September 25, 2024

    भुवनेश्वर। ओडिशा के क्योंझर जिला प्रशासन ने एक 74 वर्षीय महिला के वृद्धावस्था पेंशन का पैसा उसके घर तक पहुंचाया। दरअसल, हाल ही में वायरल एक वीडियो में महिला को रेंगते हुए पंचायत दफ्तर जाते हुए देखा गया था। महिला की पहचान पाथुरी देहुरी के तौर पर की गई है। अधिकारियों ने उसके घर जाकर 18 सितंबर को पेंशन की राशि दी। इसके अलावा उन्हें एक व्हीलचेयर भी उपलब्ध कराया गया।


    एक अधिकारी ने बताया कि महिला पेंशन राशि लेने के लिए 15 सितंबर को पंचायत दफ्तर पहुंची थी, तभी किसी ने उसका वीडियो बना लिया था। एक हफ्ते के बाद वीडियो वायरल हो गया। तेलकोई प्रखंड विकास पदाधिकारी गीता मुर्मू ने कहा कि अधिकारियों ने उन्हें 15 सितंबर को पंचायत दफ्तर से पैसे लेने के लिए नहीं कहा था। वृद्धावस्था पेंशन शुरू में पाथुरी देहुरी के बैंक खाते में ही भेजी जा रही थी। बीमार होने के बाद उन्होंने बैंक आने में असमर्थता जताई, जिसके बाद से ही स्थानीय प्रशासन ने हाथ से पेंशन वितरित करना शुरू कर दिया। तब से ही देहुरी और उनके परिवार के दो अन्य सदस्य पंचायत दफ्तर से ही पेंशन ले रहे हैं। पंचायत दफ्तर उनके घर से 500 मीटर की दूरी पर है।

    हालांकि, वर्तमान में देहुरी की हालत बहुत खराब है और वह ठीक से चल भी नहीं पाती है। ऐसी हालत में पेंशन की उम्मीद में उन्हें रेंगते हुए पंचायत दफ्तर जाना पड़ा, लेकिन 15 सितंबर को गांव में पेंशन नहीं बांटी गई। 18 सितंबर को अधिकारियों ने उनके घर पर जाकर उन्हें पेंशन दिया। जिला प्रशासन ने स्थानीय अधिकारियों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम उनके घर पर महीने का राशन पहुंचाने का आदेश दिया।

    Share:

    मध्य प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 14 साल बाद 45 परिवहन आरक्षकों की नियुक्ति रद्द की

    Wed Sep 25 , 2024
    भोपाल। प्रदेश सरकार (Pradesh Government) ने परिवहन विभाग (Transport Department) में 2012 में व्यापमं के माध्यम से नियुक्त 45 आरक्षकों की नियुक्तियों को रद्द कर दिया है। यह निर्णय सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद लिया गया। बता दें 2012 में व्यापमं घोटाले के उजागर होने पर सामने आया था कि इन 45 परिवहन आरक्षकों […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    बुधवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved