• img-fluid

    बच्चे की दवा लेने गई 36 साल की महिला को निगल गया अजगर

  • July 08, 2024

    नई दिल्‍ली (New Delhi)। अजगर (Ajagar) के बारे में सब कोई जानता है। एक वह अपने शिकार पर हमला करे, तो फिर उससे बचना मुश्किल ही नहीं, नामुंकिन भी है। यह शिकार कसकर पकड़ता और फिर निगल जाता है। एक ऐसी ही खबर इंडोनेशिया (Indonesia) से सामने आई है। यहां एक 36 साल की महिला की मौत हो गई है। ऐसी जानकारी है कि महिला अपने बच्चे के लिए दवा लेने गई थी। लेकिन फिर कभी वापस नहीं लौटी।



    अजगर के पेट में मिला महिला का शव
    महिला के लापता होने के बाद उसकी तलाश शुरू की गई। उसका कुछ पता नहीं चल रहा था। महिला की तलाश के दौरान ही उसके पति को उसकी चप्पल और कपड़े मिले। तभी लोगों की नजर अजगर पर पड़ी। सभी को शक हुआ कि शायद महिला को अजगर ने निगल लिया है। इसके बाद अजगर का पेट खोला गया, जिसमें महिला का शव मिला। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि जंगल में अजगर है और आसपास लोगों की भीड़ जमा है।

    पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि ये महिला अपने बच्चे के लिए दवा लेने गई थी। तभी से लापता थी। महिला के पति को घर के पास ही उसकी चप्पल और कपड़े मिले। फिर इन लोगों को अजगर दिखा। उसका सिर काटकर पेट खोला गया। फिर जो दिखा, उसने सभी के होथ उड़ा दिए. महिला का शव अजगर के पेट में था। ऐसा कहा जाता है कि अजगर इंसान को नहीं खाते हैं। लेकिन ये एक महीने में ऐसा दूसरा मामला माना जा रहा है। इसी इलाके में एक और महिला को भी अजगर ने ही निगल लिया था।

    Share:

    अनंत-राधिका की शादी में संस्कृत में सजेगी सुरों की महफिल, सोनू-शंकर का होगा परफॉर्मेंस

    Mon Jul 8 , 2024
    डेस्क। राधिका और अनंत के संगीत की कई अनदेखी तस्वीरें सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राधिका-अनंत की शादी के दिन भारतीय गायकों द्वारा सजेगी सुरों की महफिल, वो भी लाइव। हिप-हॉप म्यूजिक के बाद अब संस्कृत भाषा में शादी के दिन गाए जाएंगे श्लोक और साथ ही भगवान […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved