• img-fluid

    ईद मनी, नमाज हुई..मस्जिदों पर ताले

  • August 01, 2020

    उज्जैन। आज मुस्लिम समाज ईदउलजुहा का पर्व मना रहा है। हर साल ईद की मुख्य नवाज इंदिरा नगर स्थित ईदगाह पर होती है। लेकिन कोरोना के खतरे के कारण जिला प्रशासन और शहर काजी की अपील पर लोगों ने सुबह घरों में ही ईद की नवाज अदा की। ईदगाह परिसर सूना नजर आया।
    उल्लेखनीय है कि इस महीने और अगले महीने विभिन्न धर्मों के कई प्रमुख त्यौहार आ रहे है। आज मुस्लिम समाज बकरा ईद मना रहा है। जबकि परसों सोमवार को रक्षाबंधन मनेगा। पर्वों की भीड़ और कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए इस प्रकार के सभी त्यौहारों और धार्मिक आयोजनों पर जिला प्रशासन ने रोक लगा दी है। शहर काजी खलीकुर्रहमान ने भी कल समाजजनों से कोरोना खतरे को देखते हुए सीमित संख्या में धर्म स्थलों पर जाकर या फिर घरों में रहकर ईद की नवाज अदा करने की अपील की थी। इसका असर आज सुबह से दिखाई दे रहा है। मुस्लिम बाहुल्य ईलाकों में समाज के लोगों ने घरों में नवाज पड़ी तथा सार्वजनिक आयोजन की बजाय अलग-अलग आयोजन चल रहे हैं। ईदगाह पर भी इस साल मुख्य नवाज नहीं पड़ी गई। यहां सुबह सिर्फ परिसर के आसपास कुछ पुलिस जवान ही नजर आ रहे थे।

    Share:

    बढ़ सकती है सिंधिया की मुश्किलें, राज्यसभा का निर्वाचन रद्द करने के लिए कोर्ट पहुंची कांग्रेस

    Sat Aug 1 , 2020
    पूर्व मंत्री डॉ गोविंद सिंह ने सिंधिया के निर्वाचन के खिलाफ लगाई याचिका भोपाल। राज्यसभा सांसद और भाजपा के सीनियर लीडर ज्योतिरादित्य सिंधिया की लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। दरअसल, कांग्रेस ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के राज्यसभा निर्वाचन को हाई कोर्ट में चुनौती दी है। कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री डॉ गोविंद सिंह ने सिंधिया […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved