• img-fluid

    नाम लिए बिना चीन पर प्रधानमंत्री का जबर्दस्त हमला

  • July 30, 2020

    विकास में सहयोग करने के बहाने किसी देश को घुटने टेकने पर मजबूर नहीं करता है भारत
    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नाम लिए बिना चीन पर जर्बदस्त प्रहार किया है। उन्होंने भारत की मदद से तैयार मॉरिशस सुप्रीम कोर्ट बिल्डिंग के उद्घाटन भाषण में कहा कि भारत वो देश नहीं जो विकास परियोजनाओं के बहाने पड़ोसियों को जाल में फांसता है और फिर उसे घुटने टेकने पर मजबूर करता है। पीएम ने कहा, ‘इतिहास ने हमें सबक दिया है विकास भागीदारियों के नाम पर कई देशों को निर्भरता भागीदारियों के लिए मजबूर किया गया। इससे औपनेविशिक और साम्राज्यवादी शासन का आरंभ हुआ। इसने वैश्विकत ताकतों के अलग-अलग ब्लॉक बने।
    प्रधानमंत्री ने भारत की पड़ोसियों के साथ-साथ दुनिया के अन्य देशों के साथ विकास भागीदारी के पीछे की भावना भी समझाई। उन्होंने अफगानिस्तान से लेकर नाइजीरिया तक का उदाहरण दिया और कहा कि भारत देशों की संप्रभुता, वैश्विक विविधता का सम्मान करता है। मोदी ने कहा, भारत की डिवेलपमेंट पार्टनरशिप के केंद्र में सम्मान, विविधता, भविष्य का ख्याल और टिकाऊ विकास होता है। उन्होंने कहा, ‘विकास में सहयोग के पीछे भारत के लिए सबसे बड़ा मौलिक सिद्धांत है- दूसरे पार्टनर्स का सम्मान करना। यही हमारी प्रेरणा है। यही कारण है कि हम किसी देश में विकास परियोजानओं के लिए कोई शर्त नहीं रखते।

    मोदी ने भारत की मदद से तैयार मॉरिशस के सुप्रीम कोर्ट की नई बिल्डिंग को दोनों देशों के बीच विशेष मित्रता को दर्शता है। इसके उद्घाटन के मौके पर पीएम ने कहा, भारत और मॉरिशस के बीच विशेष मित्रता ने एक और मंजिल तय की है। पोर्ट लुई में सुप्रीम कोर्ट का नया भवन दोनों देशों के आपसी सहयोग और मूल्यों की निशानी है। पीएम ने कहा कि कुछ महीने पहले ही मलेशिया में भारत की मदद वाले मेट्रो प्रॉजेक्ट और एक अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस अस्पताल का संयुक्त उद्घाटन किया गया था। पीएम ने कहा, मुझे यह जानकर खुशी होती है कि दोनों परियोजनाएं मॉरिशस के लोगों के लिए उपयोगी साबित हुई हैं। उन्होंने कहा कि मॉरिशस ने कोविड- 19 महामारी के खिलाफ प्रभावी कदम उठाया जिसमें भारत सहायता पहुंचाकर खुशी महसूस कर रहा है।

    Share:

    30 आदमी निकल जाते तो आप कुछ नहीं कर सकते थेः स्पीकर सीपी जोशी

    Thu Jul 30 , 2020
    राजस्थानः सीपी जोशी-वैभव गहलोत का वीडियो वायरल भाजपा हुई हमलावर जयपुर। राजस्‍थान में चल रहे सियासी संकट में नित नये खुलासे हो रहे हैं। पिछले दिनों विधायकों की खरीद-फरोख्त को लेकर वायरल हुए ऑडियो के बाद अब विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी और सीएम अशोक गहलोत के बेटे व राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष वैभव […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved