• img-fluid

    शिवराज के आधे से ज्यादा मंत्री क्वारेंटाइन

  • July 26, 2020

    • संपर्क में आए नेताओं ने भी बनाई सामाजिक दूरी

    भोपाल। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद सरकार के आधे से ज्यादा मंत्री होम क्वारेंटाइन में चले गए हैं। आज और कल में करीब एक दर्जन से ज्यादा मंत्री एवं भाजपा नेता जांच के लिए सैंपल दे चुके हैं। वहीं इधर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और मंत्री अरविंद भदौरिया के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद राजनीतिक गतिविधियों पर तत्काल विराम सा लग गया है। हमेशा चहल-पहल रहने वाले भाजपा कार्यालय में शनिवार को सन्नाटा सा पसरा रहा। वहीं प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कोई नेता नहीं पहुंचा।
    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रिपोर्ट आने के बाद खुद को पॉजिटिव होने की सूचना ट़वीटर पर दी। साथ ही उन्होंने अपील की कि उनके संपर्क में आने वाले साथी क्वारेंटाइन हो जाएं और लक्षण दिखाईदेने पर जांच करवाएं। मुख्यमंत्री की रिपोर्ट आने के बाद पिछले दिनों उनके साथ कैबिनेट में मिलने वाले एवं वन-टू-वन चर्चा करने वाले कई मंत्री क्वारेंटाइन हो गए हैं। साथ ही उनसे मुलाकात करने वाले नेताओं ने भी कार्यकर्ता एवं कार्यक्रमों से दूरी बना ली है।

    ये नेता क्वारेंटाइम में गए
    पिछले दिनों मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा, कमल पटेल, जगदीश देवड़ा, इमरती देवी, विजय शाह, विसाहूलाल सिंह, विश्वास सारंग, तुलसी सिलावट, प्रभूराम चौधरी, ऊषा ठाकुर, मोहन यादव, हरदीप सिंह डंग, इंदर सिंह परमार, राजवर्धन सिंह, वृजेन्द्र सिंह, गोविंद सिंह राजपूत मुख्यमंत्री के संपर्क में आए थे। इनमें से आधे से ज्यादा मंत्री क्वारेंटाइन में हैं। कुछ मंत्री सेंपल दे चुके हैं और कुछ देने वाले हैं। वहीं मुख्यमंत्री से मिलने वाले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले पूर्व विधायक नारायण पटेल भी क्वारेंटाइन में है। वे एक दिन पहले ही भाजपा कार्यालय में नेताओं से मिले थे। विधायक मालती गोड़ भी क्वारेंटाइन में है।

    मंत्री भदौरिया से मिलने वाले नेता भी क् वारेंटाइन
    सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया पिछले हफ्ते भिंड प्रवास पर गए थे। वहां से लौटते समय उन्होंने भिंड, ग्वालियर, शिवपुरी में भाजपा नेताओं के साथ मुलाकात की और सामूहिक फोटो खिंचाए। इस दौरान भदौरिया ने न मास्क लगाया और न ही सोशल डिस्टेंस का पालन किया। उनके संपर्क में आए नेता भी फिलहाल क्वारेंटाइन में हैं। इंदौर के पूर्व विधायक राजेश सोनकर भी क्वारेंटाइन में है।

    ये नेता हो चुके हैं पॉजिटिव
    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और मंत्री अरविंद भदौरिया के कोरोना संक्रमित आने के बाद प्रदेश के कई नेता क्वारेंटाइन हो गए हैं। हालांकि इससे पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी, धार विधायक नीना वर्मा, जावद से विधायक ओमप्रकाश सकलेचा, पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा, जबलपुर से विधायक लखन घनघोरिया, सिरमौर से विधायक दिव्यराज सिंह और टीकमगढ़ के विधायक राकेश गिरी भी कोरोना पॉजिटव हो चुके हैं। सकलेचा मंत्री बनने से पहले पॉजिटव हुए थे, जब मंत्री पद की शपथ लेने से एक दिन पहले ही वे अस्पताल से आए थे। जबकि कोरोना संक्रमित हो अस्पताल से छूटने के बाद होम आइसोलेशन में रहना पड़ता है।

    Share:

    भोपाल के चिरायु अस्पताल में इलाज करा रहे सीएम शिवराज का ट्वीट, दोस्तों मैं ठीक हूं

    Sun Jul 26 , 2020
    मुख्यमंत्री शाम 4 बजे अस्पताल से ही वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोरोना के हालात की करेंगे समीक्षा भोपाल। मध्यप्रदेश में जानलेवा किलर कोरोना वायरस का महा विस्फोट जारी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी कल कोरोना वायरस पाए गए थे, जिन्हें भोपाल के चिरायु अस्पताल में कल ही इलाज के लिए भर्ती करवा […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved