• img-fluid

    नौशहरा सेक्टर में पाक की गोलीबारी में भारतीय जवान शहीद

  • July 10, 2020

    राजौरी । पाक सेना ने राजौरी जिले के नौशहरा सेक्टर में भी शुक्रवार सुबह संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए भारी गोलीबारी की। पाक द्वारा की गई इस गोलीबारी में भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया है। पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का भारतीय जवान भी करारा जवाब दे रहे है।

    पाकिस्तानी सेना ने शुक्रवार सुबह राजौरी जिले की नियंत्रण रेखा के साथ सटे नौशहरा सेक्टर में गोलीबारी शुरू की। इस दौरान पाकिस्तानी सेना ने सेक्टरों में स्थित भारतीय चौकियों तथा रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर मोर्टार के गोले भी दागे। इस गोलीबारी में भारतीय सेना का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल जवान को तुरन्त अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर जवान ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पाकिस्तानी गोलाबारी का भारतीय जवान भी मुहमोड़ दे रहे है। समाचार लिखे जाने तक दोनों ओर से गोलीबारी जारी थी।

    इससे पहले पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले के किरनी, कस्बा तथा दिगवार सेक्टर में बिना किसी उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। इस गोलीबारी में किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का भारतीय जवान भी करारा जवाब दे रहे है। समाचार लिखे जाने तक किरनी, कस्बा तथा दिगवार सेक्टर में भी दोनों ओर से गोलीबारी जारी थी।

    Share:

    मैनचेस्टर यूनाइटेड ने एस्टन विला को 3-0 से हराया,रचा इतिहास

    Fri Jul 10 , 2020
    बर्मिंघम। मैनचेस्टर यूनाइटेड प्रीमियर लीग इतिहास में पहली टीम बन गई है जिसने तीन या इससे अधिक गोलों से लगातार तीन मैचों में जीत दर्ज की है। मैनचेस्टर यूनाइटेड ने यह उपलब्धि एस्टन विला को 3-0 से हराकर हासिल की। यूनाईटेड की यह प्रीमियर लीग में लगातार चौथी जीत है इसके अलावा मैनचेस्टर यूनाइटेड ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved