डेस्क। मशहूर अभिनेता देब मुखर्जी ने शुक्रवार (14 मार्च) को दुनिया को अलविदा कह दिया। वह उम्र 83 साल के थे। पिछले कुछ महीनों से वे बीमार चल रहे थे और उम्र से जुड़ी परेशानियों से जूझ रहे थे। वह मशहूर निर्देशक अयान मुखर्जी के पिता और आशुतोष गोवारिकर के ससुर थे। देब मुखर्जी का अंतिम संस्कार आज शाम चार बजे मुंबई के जुहू स्थित पवन हंस श्मशान घाट में होगा।
बॉलीवुड के कई बड़े सितारे उन्हें आखिरी विदाई देने देने के लिए पहुंच सकते हैं। देब मुखर्जी सिर्फ एक अभिनेता ही नहीं, बल्कि नॉर्थ बॉम्बे दुर्गा पूजा के आयोजन में भी बड़ी भूमिका निभाते थे। यह मुंबई का मशहूर दुर्गा पूजा समारोह है, जिसमें हर साल काजोल, रानी मुखर्जी, रुपाली गांगुली और तनीषा जैसे सितारे शामिल होते हैं।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved