वॉशिंगटन। अमेरिका के टेनेसी (Tennessee usa) में एक हैरान करने वाली घटना हुई है, जहां एक पालतू कुत्ते ने अपने मालिक को गोली मार दी। टेनेसी के मेम्फिस (Memphis, Tennessee) में रहने वाला शख्स अपनी गर्लफ्रेंड (Girlfriend) के साथ सो रहा था, जब उसके पालतू कुत्ता (Pet Dog) उसके बिस्तर पर कूद गया और भरी हुई बंदूक से गोली चला दी। गोली शख्स की बाईं जांघ में जा लगी, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाना पड़ा जहां उसका इलाज किया गया। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट करते हुए इसकी पुष्टि की और इसे दुर्घटनावश लगी चोट के रूप में दर्ज किया गया।
जानवरों के गोली चलाने की घटना दुर्लभ
पीड़ित के हवाले से बताया गया कि एक वर्षीय पिटबुल का नाम ओरियो है। उसने अपने पालतू को बेहद ही शरारती बताया जो दिन भर उछल-कूद करता है और इसी तरह की चीजें उसे पसंद है। घटना के दौरान भी वह ऐसी ही कर रहा था, तभी उसका पंजा ट्रिगर में फंस गया और गोली चल गई। अमेरिका में बंदूक से होने वाली हिंसा के मामले बड़ी संख्या में सामने आते हैं, लेकिन ऐसा दुर्लभ है जब जानवरों के इंसानों को गोली मारने की घटना रिकॉर्ड में आई हो।
दो साल पहले कैनसस में एक जर्मन शेफर्ड कुत्ते ने शिकार करने वाली राइफल पर पैर रख दिया था, जिससे 30 वर्षीय शख्स की गोली चलने से मौत हो गई थी। साल 2018 में भी एक ऐसा ही वाकया हुआ था, जब एक 51 वर्षीय व्यक्ति को उसके पिटबुल-लैब्राडोर मिक्स ने पैर में गोली मार दी थी।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved