img-fluid

मलाइका से आदर्श रिश्ते पर बोले अर्जुन कपूर, कहा- ‘प्यार का मतलब हमेशा ….

  • February 20, 2025

    मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ को लेकर खबरों में बने हुए हैं। ये फिल्म 21 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म में अर्जुन के साथ भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह लीड रोल में हैं। ऐसे में अब मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) संग ब्रेकअप के बाद अर्जुन ने अपने एक हालिया इंटरव्यू में बताया कि एक आदर्श रिश्ते के बारे में वो क्या सोचते हैं।

    आदर्श रिश्ते पर बोले अर्जुन कपूर
    अर्जुन कपूर ने हाल ही में बताया कि एक आदर्श रिश्ते के बारे में उनका क्या विचार है? वो मजाकिया अंदाज में कहते हैं, ‘जो दे उसका भी भला, जो न दे उसका भी भला।’ उन्होंने रिश्ते में अपनी अपेक्षाओं के बारे में बात करते हुए और एक-दूसरे की खामोशियों में सहज होने के महत्व पर जोर देते हुए कहा, ‘आज मैं प्यार से जो चाहता हूं, वह है कोई ऐसा जिसके साथ मैं अपनी खामोशियां साझा कर सकूं और यह बहुत महत्वपूर्ण है। भले ही आप दो अलग-अलग जगहों पर हों, फिर भी आप हर समय बात किए बिना भी जुड़े रह सकते हैं। विचार यह है कि बिना एहसास किए भी चीजें शेयर की जाएं।’



    काम के बाद पार्टनर से मिलने की उत्सुकता होनी चाहिए
    इश्कजादे और एक विलेन रिटर्न्स के अभिनेता अर्जुन कपूर ने आगे कहा, दो लोगों के बीच प्यार को इतने सारे शब्दों में बयां करने की जरूरत नहीं है। ‘आराम और सिंपल होनी चाहिए। आपका दिन खत्म होने के बाद वापस जाने और अपने पार्टनर के साथ समय बिताने के लिए उत्सुकता होना चाहिए। प्यार का मतलब हर समय उस व्यक्ति के साथ रहना नहीं है। आपको उनके साथ अपने जीवन को वास्तव में बनाने की इच्छा होनी चाहिए। दो लोगों के लिए एक-दूसरे के प्रोफेशन यानी काम को समझना भी जरूरी है।

    Share:

    MP के CM मोहन यादव कल 12वीं के टॉपर्स को ट्रांसफर करेंगे लैपटॉप के लिए पैसे

    Thu Feb 20 , 2025
    भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में बारहवीं टॉप करने वाले छात्रों (12th topper students) को लैपटॉप (Laptops) दिए जाएंगे। प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव (Chief Minister Mohan Yadav) कल 21 फरवरी को एक समारोह में प्रदेश भर के 12वीं के टॉपर बच्चों के खातों में लैपटॉप के लिए राशि का अंतरण करेंगे। इस तरह लैपटॉप […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    सोमवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved