img-fluid

9 दिनों तक भगवान महाकाल को लगाया जाएगा महाराज भोग…अर्पित होगा राजघराना उट्टन

  • February 18, 2025

    • महाशिवरात्रि पर 28 लाख का महाराजभोग, 12 लाख का राजघराना उट्टन रजत पात्र में अर्पित किया जाएगा

    उज्जैन। महाशिवरात्रि पर महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में भगवान को पुणे के कोलते परिवार द्वारा नौ दिनों तक लगातार शिवनवरात्रि महाराज भोग के साथ राजघराना उट्टन अर्पित किया जाएगा और महाशिवरात्रि के दिन 12 लाख का भोग रजत पात्र में अर्पित किया जाएगा।


    पुणे के साथ डॉ. सागर, डॉ. साधना, पुत्र साराध्य, पुत्री साध्या, सात्विक कोलते परिवार द्वारा शिव नवरात्रि के दरम्यान 9 दिनों तक महाराज भोग का चढ़ावा और राजघराना उट्टन अर्पित किया जा रहा है। लगभग 28 लाख राशि का महाराजभोग और 12 लाख का राजघराना उट्टन सहित 40 लाख का भोग 9 दिन तक तथा महाशिवरात्रि के प्रमुख दिन महाराजभोग तथा राजघराना उट्टन रजत पात्र में अर्पित किया जाएगा। यह महाराज भोग प्रतिनिधि मुरली मनोहर जोशी तथा पं. महेश पुजारी, पं. गोपाल गुरूजी द्वारा श्री महाकालेश्वरजी के गर्भगृह में अर्पित किया जाएगा। प्रतिनिधि मुरली मनोहर जोशी ने बताया कि फाल्गुन कृष्ण पंचमी से प्रारंभ हुए महाशिवरात्रि महापर्व के प्रथम दिन महाराजभोग में बाबा महाकालजी को 125 किलोग्राम खजूर का भोग लगाया गया। आज दूसरे दिन 125 किलो अखरोट का भोग लगाया जाएगा। तीसरे दिन 125 किलोग्राम जरदालु का भोग लगाया जाएगा। चौथे दिन 125 किलोग्राम पुरंदरी अंजीर का भोग लगाया जाएगा। पांचवें दिन 125 किलोग्राम किशमिश का भोग लगाया जाएगा। छठे दिन 125 किलोग्राम सांगली के काला बेदाणा का भोगलगाया जाएगा, सातवें दिन 125 किलोग्राम डब्लू 180 काजू का भोग, आठवें दिन 125 किलोग्राम पिश्ता का भोग, नौवे दिन 125 किलोग्राम मामरा बादाम का भोग लगाया जाएगा। चांदी के थाल पात्र में राजघराणा उट्टन के साथ 50 किलो हल्दी भी बाबा को दुल्हा स्वरूप लगाने हेतु अर्पित की जाएगी। चंदी के थाल में प्रतिदिन 9 दिनों तक सुबह सुवर्ण, रजत वर्ख जडि़त काजू आदि भोग लगाया जाएगा। वहीं शाम को सवा क्विंटल महाराज भोग महाप्रसादी अर्पित की जाएगी।

    Share:

    जेल परिसर में ही 'कैदियों' को संगम के जल से स्नान कराकर धुलवाए गए सारे पाप

    Tue Feb 18 , 2025
    उन्नाव। 144 साल बाद महाकुंभ के दुर्लभ संयोग को लेकर पूरे देश में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। हर कोई तीर्थनगरी संगम में जाकर डुबकी लगाना चाहता है। प्रयागराज में इस महापर्व का पुण्य लेने के लिए दुनियाभर से लाखों श्रद्धालु संगम त्रिवेणी में डुबकी लगाकर खुद को भाग्यशाली मान रहे हैं। वहीं, दूसरी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    मंगलवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved